Get App

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 खत्म कर देगी पैन-इंडिया साउथ फिल्मों का दबदबा, राम गोपाल वर्मा का बड़ा दावा

Dhurandhar 2: बॉलीवुड के चर्चित फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के लिए “एस्टेरॉइड स्ट्राइक” बताया और दावा किया कि यह फिल्म पैन-इंडिया साउथ फिल्मों के दबदबे को हमेशा के लिए खत्म कर सकती है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 1:45 PM
Dhurandhar 2: धुरंधर 2 खत्म कर देगी पैन-इंडिया साउथ फिल्मों का दबदबा, राम गोपाल वर्मा का बड़ा दावा

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर जासूसी थ्रिलर 'धुरंधर' ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, और अब इसका सीक्वल 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ईद 2026 यानी 19 मार्च को रिलीज होने को तैयार है। दिग्गज निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने इसे साउथ की पैन-इंडिया फिल्मों के 'गॉड-लाइक' सुपरस्टार्स के लिए एस्टेरॉइड स्ट्राइक करार दिया है। उनके मुताबिक, ये फिल्म न सिर्फ साउथ के पैन-इंडिया मूवमेंट को नेस्तनाबूद कर देगी, बल्कि हमेशा के लिए बॉलीवुड को फिर से राजा बना देगी।

आरजीवी ने सोशल मीडिया पर तीखे लहजे में लिखा, "धुरंधर 2 सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर होगी। पहली फिल्म के हर कैरेक्टर ने दर्शकों के दिमाग में इतना गहरा असर छोड़ा कि वो ट्रू स्टारडम बन गए। अगर पहला भाग डराता था, तो दूसरा खौफनाक होगा। ये साउथ की बॉलीवुड इनवेजन को लेफ्ट फुट से किक मार चुका, अब राइट फुट तैयार है।" उन्होंने इसे डायनासोर युग खत्म करने वाले उल्कापिंड से तुलना की, जो साउथ स्टार्स के भगवान स्टेटस को चुनौती देगा। यश की 'टॉक्सिक' के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश को उन्होंने 'दर्शकों को बेवकूफ समझना vs सम्मान देना' का मुकाबला बताया।

धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और यह 2025 की ब्लॉकबस्टर धुरंधर का सीक्वल है। फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रही है और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। रणवीर सिंह इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और फिल्म को एक स्पाई थ्रिलर के रूप में पेश किया गया है। राम गोपाल वर्मा ने अपने बयान में कहा कि भारतीय सिनेमा लंबे समय से “डायनासोर युग” में फंसा हुआ है, जहां बड़े बजट और सुपरस्टार्स की लोकप्रियता ही फिल्मों की सफलता तय करती रही है। लेकिन धुरंधर 2 इस पैटर्न को तोड़ सकती है। उन्होंने इसे “डायनासोर युग का अंत” बताते हुए कहा कि अब दर्शक असली कहानी और किरदारों की गहराई को प्राथमिकता देंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें