न्यूयॉर्क में आयोजित फैशन के सबसे बड़े मंच 'मेट गाला 2026' में भारतीय हस्तियों ने अपनी चमक बिखेरी, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने। ईशा का लुक सिर्फ फैशन के नजरिए से ही नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं और भारतीय कला के मेल की वजह से भी खास रहा। सोशल मीडिया पर उनके साथ दिख रहे एक 'सुनहरे आम' (Mango) की काफी चर्चा थी, जिसे लोग शुरू में असली फल या साधारण एक्सेसरी समझ रहे थे। अब ईशा ने खुद इस रहस्य से पर्दा उठाया है।
