Dhurandhar 2: राम गोपाल वर्मा ने की 'धुरंधर 2' के ट्रेलर की तारीफ, आदित्य धर को लेकर कही ये बात

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर आने के बाद लोगों के साथ-साथ फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी इसकी तारीफ की है

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 11:29 PM
Story continues below Advertisement
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में 7 मार्च को 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही दर्शकों इसके थिएटर में रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। वहीं हाल ही में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म के ट्रेलर पर अपनी रिएक्शन दिया है। राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के ट्रेलर की काफी तारीफ की है।

राम गोपाल वर्मा ने किया पोस्ट

X (पहले ट्विटर) पर ट्रेलर शेयर करते हुए राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्टर आदित्य धर के काम की सराहना की और कहा कि फिल्म का अंदाज काफी बड़े स्तर पर बनाया गया है। ट्रेलर को 'स्ट्रैटोस्फेरिक' बताते हुए वर्मा ने लिखा, "ये स्ट्रैटोस्फेरिक लेवल है, आदित्य धर की फिल्म बदला लेने के लिए तैयार है धुरंधर-2।"


कैसा था फिल्म का पहला पार्ट

फिल्म धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसकी कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कराची में अंडरकवर रहकर काम करता है। वह एक बड़े आतंकी संगठन को खत्म करने के मिशन पर होता। फिल्म में जासूसी, एक्शन और राजनीतिक साजिश को खास तरह से दिखाया गया है। फिल्म के पहले भाग में रणवीर सिंह ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं अब फैंस को धुरंधर-2 का बेसब्री से इंतजार है।

कैसी होगी फिल्म की कहानी

धुरंधर 2 की कहानी पहली फिल्म के अधूरे मोड़ से आगे बढ़ती है और खुफिया मिशनों की दुनिया को और गहराई से दिखाती है। इस बार कहानी हमजा अली मजारी नाम के अंडरकवर भारतीय एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में गहराई तक अपनी पकड़ बना चुका है। फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर जसकीरत सिंह रंगी यानी हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आएंगे।धुरंधर के सीक्वल में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और गौरव गेरा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।