Ramayana: मोस्ट अवेटेड रामायण में रणबीर कपूर के भगवान राम के रूप में पहले लुक का अनावरण 2 अप्रैल को एक वीडियो टीज़र में किया गया, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। जहां कुछ लोगों को रणबीर का शाही अंदाज पसंद आया, वहीं कुछ अन्य लोग इससे इंप्रेस नहीं हुए और उन्हें इस रोल के लिए सही नहीं बताया। अब, रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने भी टीज़र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि फिल्म की तुलना फेमस टेलीविजन शो रामायण से नहीं की जानी चाहिए।
