Credit Cards

Sai Pallavi: रामायण की ‘सीता’ का स्विमसूट अंदाज लोगों नहीं आया पसंद, एक बार फिर विवादों में घिरी साई पल्लवी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में सीता का रोल करने के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू की तैयारी कर रहीं साउथ की बेहद प्यारी एक्ट्रेस साई पल्लवी एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में स्विमसूट में आईं उनकी तस्वीरों से बवाल मच गया है। जानिए कैसे

अपडेटेड Sep 23, 2025 पर 2:27 PM
Story continues below Advertisement
साई अपनी बहन पूजा कन्नन के साथ वेकेशन मान रही हैं। पूजा ने दोनों की फोटोज शेयर की हैं।

Sai Pallavi हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं। फिलहाल वह नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ में सीता का रोल कर रही हैं। लेकिन उनकी हाल ही में सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें आई हैं, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। लोग उन्हें भला बुरा कह रहे हैं। हालांकि साउथ की इस बेहद प्यारी सी एक्ट्रेस को लोग उनकी सादगी और ट्रेडिशनल लुक के लिए लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन उनका स्विमसूट वाला अंदाज किसी को रास नहीं आ रहा है।

माना जा रहा है कि साई ‘रामायण’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में वो रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। लेकिन इंस्टाग्राम पर आई उनकी स्विमसूट की तस्वीरें देखने के बाद लोग भड़क गए हैं। दरअसल, साई अपनी बहन पूजा कन्नन के साथ वेकेशन मान रही हैं। पूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों की फोटोज शेयर की हैं। समंदर किनारे से शेयर की गई इन तस्वीरों में पूजा तो साफ तौर से स्विमसूट में नजर आ रही हैं। वहीं, साई पल्लवी की तस्वीरों को देखकर ये साफतौर से नहीं कहा जा सकता है कि उन्होंने स्विमसूट पहना है या नहीं। लेकिन, अपनी इन्हीं फोटोज की वजह से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। इसे देखकर लोग कह रहे हैं कि वह भी और हीरोइनों की तरह ही निकलीं। साई की इन फोटोज को देखने के बाद, लोग कह रहे हैं कि स्क्रीन पर संस्कारी दिखाती हैं और असल जिंदगी में ये भी औरों की तरह स्विमसूट पहनती हैं।

विवादों से है पुराना नाता


साई पल्लवी को लेकर विवाद कोई नया नहीं है। इससे पहले भी वह एक-दो मौकों पर कुछ ऐसी बातें कर चुकी हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी थी। उन्होंने कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की तुलना गो तस्करी के आरोप में मॉब लिंचिंग का शिकार होने वाले लोगों से की थी। इसके अलावा, भारतीय सेना पर दिए एक बयान से विवाद हो गया था। इस पर भी लोगों ने उन्हें काफी भला-बुरा सुना डाला था। 2022 के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में लोग सोचते हैं कि हमारी सेना एक आतंकवादी समूह है लेकिन हमारे लिए उनकी सेना ऐसी ही है। इसलिए नजरिया बदल जाता है। इसे उन्होंने नजरिए की बात कही थी। उनका ये बयान भी सामने आने के बाद काफी बवाल मचा था।

विक्की कौशल संग कैटरीना कैफ ने सुनाई गुड न्यूज, बेबी बंप के साथ क्यूट फोटो की शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।