Ramayana: भारतीय सिनेमा के इतिहास का एक दिलचस्प चैप्टर पूरा होने जा रहा है, क्योंकि रणबीर कपूर लगभग एक सदी बाद रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उनके परदादा पृथ्वीराज कपूर ने भी लगभग एक सदी पहले यही किरदार पर्दे पर निभाया था। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है और दो पार्ट में रिलीज होने वाली है।
