Ramayana: रणबीर कपूर- सई पल्लवी स्टारर का नया गाना 'जुड़ीजोड़ी' हुआ रिलीज, 100 से ज्यादा देशों में दिखाई जाएगी 'रामायण'

Ramayana: करवा चौथ के खास मौके पर नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में सीता और राम के प्रेम का जश्न मनाया जा रहा है। फिल्म 5 नवंबर को रिलीज को लिए पूरी तरह से तैयार है। 100 से ज्यादा देशों की 50000 स्क्रीन पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

अपडेटेड Oct 29, 2026 पर 2:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान रिलीज किया जाएगा।

Ramayana: करवा चौथ के खास मौके पर नमित मल्होत्रा की रामायणम् दर्शकों को भगवान राम और माता सीता की प्रेम कहानी के करीब नए गाने "जुड़ी जोड़ी" के जरिए रूबरू कराने वाले हैं। इस गाने को वर्ल्ड ऑफ रामायण और टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है, साथ यह करवा चौथ के पावन अवसर पर सभी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम होगा। यह गाना खुद में विश्वास को थामे रिश्ते, श्रद्धा और एक साथ रहने के वादे को लिए हुए है। गाने की रिलीज इस दिन को और भी खास बना रही है, क्योंकि यह दिन पति-पत्नी के रिश्ते और उनके प्यार के बंधन को समर्पित है।

रामायण में रणबीर कपूर ने भगवान राम और साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाई है। यह गाना राम सीता की मधुरता और अपनापन को दिखाता है। उनकी शादी के खूबसूरत पलों पर आधारित ‘जुड़ी जोड़ी’ सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि एक दिव्य रिश्ते पर भी रोशनी डालता है। यह गाना वादे, भरोसे और साथ निभाने जैसे उन मूल्यों को भी दिखाता है, जिन्होंने इस पूजनीय जोड़ी की प्रेम कहानी को हमेशा के लिए अमर बना दिया है।

ए. आर. रहमान द्वारा कंपोज और डॉ. कुमार विश्वास द्वारा लिखे गए ‘जुड़ी जोड़ी’ के बोल, संगीत और कविता के माध्यम से राम और सीता के पवित्र रिश्ते की गहराई और भावनाओं को खूबसूरती से दिखा रहे हैं। बता दें कि यह गाना केवल हिंदी में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध होगी, ताकि दर्शक देशभर में इस जश्न में शामिल हो सकें।


हिंदी वर्जन को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है, जबकि तमिल वर्जन में हीर ने गाना गाया है। तेलुगु वर्जन में सिरीषा भगवतुला, मलयालम वर्जन में अमृता सुरेश और कन्नड़ वर्जन में पूजा वैद्यनाथ ने अपनी आवाज दी है। पांचों वर्जन के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। वहीं, तमिल वर्जन के बोल कार्तिक नेथा, तेलुगु के राकेंदु मौली, मलयालम के विनायक शशिकुमार और कन्नड़ वर्जन के कार्तिक सरगुर ने तैयार किए हैं।

नमित मल्होत्रा ​​की 'रामायण' 100 से अधिक देशों में 50,000 स्क्रीनों पर दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए तैयार है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत के सबसे सम्मानित महाकाव्यों में से एक को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सभ्यता की जड़ों के साथ, दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखती है।

जहां यह फिल्म अपने बड़े पैमाने, शानदार दृश्यों और सितारों से सजी कास्ट के कारण काफी चर्चा में है, वहीं इसकी अंतर्राष्ट्रीय वितरण योजनाएं यह दर्शाती हैं कि इसका लक्ष्य भारत के बाहर के दर्शकों तक भी पहुंचना है। स्क्रीनों की इतनी बड़ी संख्या दुनिया भर के दर्शकों को बड़े पर्दे पर रामायण की कालजयी कहानी का अनुभव करने का मौका देगी।

इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ​​के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' ने आठ बार ऑस्कर जीत चुकी विजुअल इफेक्ट्स कंपनी 'DNEG' और यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। भारत को छोड़कर बाकी दुनिया भर में इस फिल्म को 'सोनी पिक्चर्स' डिस्ट्रीब्यूट करेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजारों में इसके डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी 'धर्मा प्रोडक्शंस' की होगी।

'रामायण' की कास्ट, रिलीज डेट और बहुत कुछ

इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। दो भागों में बनी यह महागाथा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान रिलीज किया जाएगा। हाल ही में लॉस एंजिल्स में इस फिल्म का एक भव्य प्रीमियर आयोजित किया गया, जिसके बाद दर्शकों ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। 'रामायण' को काफी हद तक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों ने फिल्म के बड़े पैमाने, विज़ुअल इफेक्ट्स, भावुक पलों और मुख्य कलाकारों के अभिनय की तारीफ की है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।