Ramayana: करवा चौथ के खास मौके पर नमित मल्होत्रा की रामायणम् दर्शकों को भगवान राम और माता सीता की प्रेम कहानी के करीब नए गाने "जुड़ी जोड़ी" के जरिए रूबरू कराने वाले हैं। इस गाने को वर्ल्ड ऑफ रामायण और टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है, साथ यह करवा चौथ के पावन अवसर पर सभी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम होगा। यह गाना खुद में विश्वास को थामे रिश्ते, श्रद्धा और एक साथ रहने के वादे को लिए हुए है। गाने की रिलीज इस दिन को और भी खास बना रही है, क्योंकि यह दिन पति-पत्नी के रिश्ते और उनके प्यार के बंधन को समर्पित है।
