Animal: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' दो साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रही है। हालांकि, इस बार फिल्म सिर्फ जापान में रिलीज होगी, जहां भारतीय फिल्मों का फिर से बोलबाला देखने को मिल रहा है। फिल्म 'एनिमल' के निर्माताओं ने बुधवार को सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म फरवरी 2026 में जापान में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी।
