Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में अपने डबल रोल की पुष्टि कर दी है। जहां वे फ़िल्म में मुख्य भूमिका में राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं वे कुछ समय के लिए परशुराम के रूप में भी नज़र आएंगे, जो राम से पहले भगवान विष्णु के अवतार थे। हालांकि, हाल ही में आए 'राम' टीज़र में इस डबल रोल की झलक दिखाई गई थी, लेकिन अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
