Ramayana Advance Booking: 'रामायण' की बड़ी रिलीज में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। इसकी एडवांस बुकिंग के रास्ते खुल गए हैं। नितेश तिवारी की इस फिल्म का इस हफ्ते की शुरुआत में लॉस एंजिल्स में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ, जिसके बाद अमेरिका में इसकी प्री-सेल्स में भारी उछाल आया। लेकिन भारत में डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जीबिटर्स के बीच बने गतिरोध की वजह से फिल्म की बुकिंग अटक गई थी, जिसके कारण कई शो शुरू नहीं हो पाए थे। शनिवार को आखिरकार यह गतिरोध खत्म हो गया, जिससे उम्मीद जगी है कि रिलीज से पहले के इस आखिरी हफ्ते में एडवांस बुकिंग की रफ्तार तेज हो जाएगी।
