Ramayana Teaser: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के टीजर ने खड़े किए रोंगटे, रावण के लुक में दिखा यश का खौफनाक अंदाज

Ramayana Teaser: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में, रावण का रोल यश और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में सभी का बेहद ही भव्य अवतार में नजर आ रहे हैं।

अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 1:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Ramayana First Look: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट लुक रिवाल कर दिया गया है। इसका वीडियो खुद नमित मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज के साथ-साथ ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म को खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मेट के लिए शूट किया गया है। फिल्म के पहले पार्ट को दिवाली 2026 और दूसरे पार्ट दिवाली 2027 में वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जाएगा।

'रामायण: द इंट्रोडक्शन' को ग्लोबल लॉन्च किया जा रहा है। फिल्म की जबरदस्त पहली झलक सबके सामने आ चुकी है। इसकी स्क्रीनिंग भारत के नौ बड़े शहरों में एक साथ की गई है। वहीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर बिलबोर्ड टेकओवर ने भी फिल्म के लिए अच्छा बज बना दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट को विजनरी प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा लीड कर रहे हैं। वहीं सुपरस्टार यश इसके को-प्रोड्यूसर हैं। इसमें ऑस्कर विजेता टेक्नीशियनों, हॉलीवुड के टॉप क्रिएटर्स और भारत के सबसे बड़े एक्टर्स की टीम भी अपना सहयोग दे रही है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कहानी उस समय की है जब समय का कोई निशान नहीं था। ब्रह्मांड का संतुलन तीन शक्तियों ब्रह्मा, विष्णु और शिव के हाथ में था। इन तीनों की वजह से देवता, ऋषि, इंसान और राक्षस एक साथ अपना काम करते हुए सब शांति से रहते थे। लेकिन कुछ समय बाद इसी संतुलन की राख से एक ताकत उठती है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया था।

एक ऐसे राक्षस बालक ने जन्म लिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। आगे चलकर वही रावण बन जाता है। सबसे डरावना और अजेय राजा, जिसकी दहाड़ से आसमान भी थर-थर कांप उठता है। उसका मकसद विष्णु को खत्म करना था, जो हमेशा उसकी जाति के खिलाफ रहते है।

रावण को रोकने के लिए विष्णु खुद धरती पर जन्म लेते हैं। वह अपने सबसे आम रूप यानी एक इंसानी राजकुमार के रूप में जन्म लेते हैं, जिसका नाम राम रखा जाता है। यहीं से शुरू होती है राम और रावण, इंसान बनाम अमर, उजाला बनाम अंधेरा की वो लड़ाई, जो आजतक खत्म नहीं हुई। ये है रामायण, एक ऐसी कहानी जो ब्रह्मांड की लड़ाई, किस्मत की ताकत और अच्छाई की जीत को दर्शाती है। एक ऐसी गाथा जो आज भी करोड़ों लोगों के मन और सोच को दिशा दे रही है।

Panchayat 4: बनराकस के प्रधान बनने के बाद सचिव जी का हाल हुआ बेहाल, जितेंद्र कुमार ये वीडियो देख लोगों के उड़े होश

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।