Get App

Randeep Hooda: रणदीप हुडा-लिन लैशराम ने बेटी का नाम किया रिवील, जानें क्या होता है 'न्योमिका' का मीनिंग

Randeep Hooda: रणदीप हुडा-लिन लैशराम ने अपनी नन्ही परी का नाम रिवील कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेबी की क्यूट फोटो भी शेयर की है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 11:25 AM
Randeep Hooda: रणदीप हुडा-लिन लैशराम ने बेटी का नाम किया रिवील, जानें क्या होता है 'न्योमिका' का मीनिंग
रणदीप हुडा-लिन लैशराम ने अपनी बेबी गर्ल का नाम रिवील कर दिया है।

Randeep Hooda: 10 मार्च 2026 को रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने अपनी परी का वेलकम किया है। आज, जब वह एक महीने की हो गई है। कपल ने इस खास मौके पर एक प्यारी सी खुशखबरी फैंस को दी है। दोनों ने बेबी गर्ल का अनोखा नाम बताया और उसकी कुछ क्यूट तस्वीरें भी शेयर कीं। रणदीप और लिन ने सोशल मीडिया पर बच्ची के नाम रिवील करते हुए प्यार के साथ इस खास मौके को मनाया। अपनी बेटी का नाम उन्होंने न्योमिका रखा है, जिसका एक खूबसूरत अर्थ है।

कुछ समय पहले, रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने बेटी का नाम और उसका अर्थ बताया। न्योमिका नाम का अर्थ है दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और असीम – आकाश के समान। कपल ने कैप्शन में लिखा, “हमारी दुनिया। न्योमिका हुडा – दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश की तरह असीम।” उन्होंने बच्ची का नाम बोलते हुए एक ऑडियो नोट भी पोस्ट में एड किया है। तस्वीरों में लिन अपनी बच्ची को गोद में लिए प्यार से सहलाती नजर आ रही है।

पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद, फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक फैन ने लिखा, "सुंदर नाम।" दूसरे फैन ने कमेंट किया, "पापा की लाडली हुडा का स्वागत है। माता-पिता को बधाई।" अन्य लोगों ने लाल दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें