Ranveer Singh: कंतारा देवता की नकल करने के मामले में रणवीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, बेंगलुरु में केस हुआ दर्ज

Ranveer Singh: रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में हिंदू धार्मिक भावनाओं और कर्नाटक की दैव परंपरा की इंसल्ट करने के मामले में एक और नई एफआईआर दर्ज हो गई है। इस मामले में एक्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 9:59 AM
Story continues below Advertisement
कंतारा देवता की नकल करने के मामले में रणवीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें

Ranveer Singh: कुछ महीने पहले, अभिनेता रणवीर सिंह को एक अवॉर्ड शो में ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा ए लीजेंड - चैप्टर 1' के दैवा वाले सीन की नकल करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब, एनडीटीवी के अनुसार, बुधवार को बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

रणवीर पर हिंदू धार्मिक भावनाओं और तटीय कर्नाटक की चावुंडी दैव परंपरा का अपमान करने का आरोप है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 299 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत बेंगलुरु स्थित वकील प्रशांत मेथल ने दर्ज कराई है।

एफआईआर के अनुसार, कथित घटना 28 नवंबर, 2025 को गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में घटी। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि रणवीर ने अपमानजनक टिप्पणियां कीं और मंच पर एक ऐसा अभिनय भी किया जिससे दैव परंपरा के पूजनीय एक्ट का अपमान हुआ।


वकील ने अपनी शिकायत में दावा किया कि रणवीर ने पंजुर्ली और गुलिगा दैव से जुड़े भावों की नकल की और इसे भद्दे, कॉमिक और अपमानजनक तरीके से पेश किया। प्रशांत ने आगे कहा कि रणवीर ने चावुंडी दैव को "महिला भूत" कहा था।

शिकायत में कहा गया है कि चावुंडी दैवा कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में पूजनीय संरक्षक देवता हैं, जो दिव्य स्त्री शक्ति का प्रतीक हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि देवता को भूत कहना गंभीर रूप से गलत बयानी है और इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

मामला बेंगलुरु के प्रथम अतिरिक्त मुख्य महानगरीय मजिस्ट्रेट (सीएमएम) न्यायालय को भेजा गया है। इसकी सुनवाई 8 अप्रैल को होनी है। बेंगलुरु के एक वकील ने पिछले साल 27 दिसंबर को बेंगलुरु के अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष निजी शिकायत दर्ज कराई थी।

इस साल 23 जनवरी को न्यायालय ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन को बीएनएस की धारा 175 खंड 3 के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। आलोचनाओं का सामना करने के बाद, रणवीर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा, "मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ के शानदार अभिनय को उजागर करना था। एक अभिनेता होने के नाते, मैं जानता हूं कि उस विशेष दृश्य को उस तरह से निभाने में कितनी मेहनत लगती है, जिसके लिए मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। मैंने हमेशा अपने देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का गहरा सम्मान किया है। अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं।"

यह घटना IFFI 2025 के लास्ट डे हुई थी, जिसमें ऋषभ शेट्टी भी मौजूद थे। रणवीर मंच पर गए और कांतारा फिल्म में ऋषभ शेट्टी के दैव वाले अभिनय की नकल की। कार्यक्रम के एक वीडियो में रणवीर को यह कहते हुए देखा गया, “मैंने कांतारा चैप्टर 1 सिनेमाघरों में देखी थी, और ऋषभ, आपका अभिनय शानदार था, खासकर वह सीन जब महिला भूत (चामुंडी दैव) आपके शरीर में प्रवेश करती है - वह सीन अद्भुत था।” इसके बाद उन्होंने ऋषभ के मना करने के बावजूद उस सीन की नकल की। ​​इंटरनेट पर कुछ लोगों ने इसे असंवेदनशील और अपमानजनक बताया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।