Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' अपने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं आदित्य धर की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम हो गई है। नेटफ्लिक्स पर भी फिल्म धमाल मचा रही है। वहीं धुरंधर के बाद धुरंधर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म धुरंधर 2 साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। ये फिल्म 19 मार्च सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दर्शक बेसब्री से धुरंधर 2 के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में आदित्य धर और रणवीर सिंह की एक पोस्ट ने हिंट दिया कि कुछ बड़ा होने वाला है।
आदित्य धर और रणवीर सिंह दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिससे साफ इशारा मिल रहा है कि फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट जल्द सामने आ सकता है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
रणवीर सिंह और आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम पर “कल 12:12” लिखकर एक स्टोरी पोस्ट की है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के बाद माना जा रहा है कि धुरंधर 2 से जुड़ा कोई टीजर या खास अपडेट सामने आ सकता है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि कल क्या रिलीज होगा। इस छोटे से इशारे ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साईटमेंट काफी बढ़ा दिया है।
इससे पहले भी किया है पोस्ट
“12:12” वही तरीका है, जिसका इस्तेमाल मेकर्स ने फिल्म के पहले पार्ट का पहला लुक दिखाने के समय भी किया था। जुलाई में रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन से ठीक पहले अपने इंस्टाग्राम की सारी पोस्ट डिलीट कर दी थीं। उस वक्त उनकी प्रोफाइल पर कोई पोस्ट नहीं थी, सिर्फ एक स्टोरी दिख रही थी, जिसमें “12:12” लिखा था और साथ में दो तलवार वाले इमोजी थे। अब एक बार फिर वही नंबर दिखने से धुरंधर 2 को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
धुरंधर 2 का सीधा क्लैश यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से होगा, क्योंकि दोनों फिल्में 19 मार्च को रिलीज होने वाली हैं। पहले सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगा रहे थे कि शायद धुरंधर 2 की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है, लेकिन आदित्य धर ने साफ कर दिया है कि ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कन्फर्म किया है कि फिल्म तय तारीख यानी 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।