बॉलीवुड में दहशत फैलाने वाला नया मामला सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गुर्गे हैरी बॉक्सर का एक भयानक ऑडियो मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में हैरी ने न सिर्फ सुपरस्टार रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी को निशाना बनाया, बल्कि पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को खुली चुनौती दे दी है। "तुम्हारे पूरे स्टाफ को खत्म कर देंगे," यह डरावनी बातें सुनकर हर कोई सिहर उठा है।
