झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी ने राज्यसभा सीट जीत ली, जबकि विधानसभा में NDA के पास पर्याप्त संख्या नहीं थी। उनकी जीत के बाद INDIA गठबंधन में क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्यसभा चुनाव में कुल तीन वोट रद्द हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि इसमें दो वोट बीजेपी समर्थित प्रत्याशी को दिया गया था, जबकि एक वोट कांग्रेस प्रत्याशी को दिया गया था। किस पार्टी के विधायक का वोट रद्द हुआ, फिलहाल जानकारी नहीं है।
