Ranveer Singh: रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर, दिल्ली में लॉन्च हुई सीरीज 7 रेंज

Ranveer Singh: रणवीर सिंह अपने बेमिसाल औरा और मैग्नेटिक प्रेज़ेंस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अपनी एंट्री से इस खास लॉन्च को एक यादगार पल में बदल दिया।

अपडेटेड Sep 11, 2026 पर 6:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BMW की फ्लैगशिप सेडान पेट्रोल और पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगी। पूरी तरह इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस मॉडल, BMW i7 M70 भी भारत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।

Ranveer Singh: आज दिल्ली में एक विशेष और लैंडमार्क लॉन्च किया गया, जो डेडिकेशन को एक ट्रिब्यूट था। इस दौरान दो बड़े आइकॉन्स की मौजूदगी देखी गई। दरअसल इस खास मौके पर एनर्जेटिक रणवीर सिंह को देखा गया, जिन्हें इस मौके पर BMW इंडिया के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पेश किया गया। यह कोलैबोरेशन '7 सीरीज' के लिए बेहद खास था।

इस ग्रैंड इवेंट में BMW इंडिया ने देश में अपनी मच अवेटेड नई BMW 7 सीरीज रेंज लॉन्च करते हुए,  ब्रांड एंबेसडर रणवीर सिंह ने इसे पेश किया है।

रणवीर सिंह ने ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अपनी एंट्री से इस खास लॉन्च को एक यादगार पल में बदल दिया। इस दौरान उनकी लार्जर-दैन-लाइफ पर्सोना को BMW की फ्लैगशिप 7 सीरीज की कमांडिंग प्रेज़ेंस के साथ देखना अपने आप में एक अलग अनुभव देने वाला था।


इसके साथ BMW की फ्लैगशिप सेडान पेट्रोल और पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगी। पूरी तरह इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस मॉडल, BMW i7 M70 भी भारत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी, जिससे यह अब तक की सबसे पावरफुल BMW 7 सीरीज बन जाएगी। इन कारों की बुकिंग BMW इंडिया की डीलरशिप पर की जा सकती है, जबकि डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

बात करें रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की तो जल्द ही प्रलय में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू की जा चुकी है। इससे पहले रणवीर ने साल की शुरूआत में धुरंधर 2 जैसी सुपरहिट फिल्म देकर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं डॉन 3 विवाद को लेकर भी एक्टर लगातार लाइम लाइट में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।