Get App

Dhurandhar: धुरंधर में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर फैंस हुए फिदा! जमकर बरस रहा एक्टर पर प्यार

Dhurandhar: धुरंधर में रणवीर सिंह की शानदार परफॉमेंस का हर कोई फैन हो गया है। सोशल मीडिया पर उन्हें खूब तारीफ मिल रही हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 5:43 PM
Dhurandhar: धुरंधर में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर फैंस हुए फिदा! जमकर बरस रहा एक्टर पर प्यार
धुरंधर में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर फैंस हुए फिदा!

Dhurandhar: रणवीर सिंह इस वीकेंड पूरी तरह छाए हुए हैं, क्योंकि धुरंधर पूरे देश में दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म की दमदार कहानी और रणवीर की एक्टिंग को देखकर लोग उन पर तारीफ़ों की बरसात कर रहे हैं और सोशल मीडिया इसका सबसे बड़ा सबूत है।

फैंस रणवीर सिंह पर प्यार बरसा रहे हैं। उनकी एक्टिंग को “प्योर सिनेमा” कहकर सराहा जा रहा है और उन्हें इस पीढ़ी के सबसे बेहतरीन परफ़ॉर्मर्स में से एक बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर चर्चाएं लगातार बढ़ रही हैं। फैंस कह रहे हैं कि उनकी आंखों के एक्सप्रेशन और हर रोल में पूरी तरह बदल जाने की क्षमता उन्हें बाकी सब से एक अलग लीग में खड़ा करती है।

एक यूज़र ने लिखा- “बाबा… आप तो पूरी तरह फायर हो!!! आपकी आंखों ने हज़ार बातें कह दीं। सच में, इस पीढ़ी के सबसे बेहतरीन एक्टर के तौर पर RanveerSingh को पाकर हम खुश हैं।”

एक यूज़र ने सबकी बात एक लाइन में कह दी- सबको मान लेना चाहिए… रणवीर सिंह की आंखें ही PURE CINEMA हैं RanveerSingh Dhurandhar

सब समाचार

+ और भी पढ़ें