December 2025 Clash: इस साल 5 दिसंबर का दिन दर्शकों के लिए फिल्मी त्योहार होने वाला है। थिएटर्स में एक साथ एक नहीं बल्कि तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस को एक साथ बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की जबरदस्त फिल्मों से एंटरटेन होने का मौका मिलने जा रहा है। दरअसल रणवीर सिंह, प्रभास और शाहिद कपूर की फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं।
