Ranveer Shorey: सलमान खान सिर्फ़ एक सुपरस्टार नहीं हैं, बल्कि ऐसे इंसान भी हैं जो हमेशा ज़रूरतमंदो की मदद करने के लिए आगे आते हैं। यही वजह है कि लोग उनकी इस खूबी को दिल से पसंद करते हैं। ऐसे में, इस बार उनकी तारीफ करने वालों में उनके साथ एक था टाइगर और टाइगर 3 में नजर आ चुके एक्टर रणवीर शौरी शामिल हो गए हैं। दरअसल, रणवीर ने बताया है कि सलमान न सिर्फ़ एक उदार इंसान हैं बल्कि एक बेहद उदार को-स्टार भी हैं।
