Rapper Vedan: रैपर वेदान पर लगा दुष्कर्म का आरोप, यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज

Rapper Vedan: साउथ के मशहूर रैपर हिरंदास मुरली पर मुसीबतों का साया मंडरा रहा है। मुरली रैपर वेदान के नाम से फेमस हैं। वह एक बार फिर कानूनी शिकंजे में फंसते दिख रहे हैं। रैपर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप के चलते FIR दर्ज की गई है।

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 2:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Rapper Vedan: मशहूर मलयालम रैपर और सॉन्ग राइटर हिरंदास मुरली एक बार फिर से कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। हिरंदास मुरली वेदान के नाम से दुनिया भर में मशहूर है। उन पर एक महिला डॉक्टर ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। रैपर के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया गया है। एक युवा डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराते हुए वेदान पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

पीड़िता महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि मशहूर रैपर वेदान ने उससे शादी का झूठा वादा किया और लंबे समय तक उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर हिरंदास को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा किया जा रहा है।

पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि मशहूर मलयालम रैपर वेदान के खिलाफ एक महिला डॉक्टर ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला डॉक्टर ने रैपर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2021-2023 के बीच राज्य के विभिन्न स्थानों पर कई मौकों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि बुधवार देर रात थ्रीक्काकारा पुलिस स्टेशन में रैपर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


बता दें कि इसी साल अप्रैल में रैपर वेदान को एक ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके तुरंत बाद, उनके पास से मिले एक तेंदुए के दांत के सिलसिले में वन विभाग ने उन्हें अरेस्ट किया था और जमानत पर रिहा कर दिया।

इसके अलावा, इस साल मई में एक भाजपा नेता ने भी उनके खिलाफ एक शिकायत की थी, जिसमें उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने और अपने संगीत के माध्यम से जाति-आधारित भेदभाव को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए थे। वेदान की मुश्किलें तब और बढ़ गई जब उनके फ्लैट से गांजा पकड़ा गया था।

बता दें कि कोच्चि व्हाइट हिल पुलिस स्टेशन में नशीले पदार्थ का सेवन करने की पुलिस को जानकारी मिली थी, जिसके बाद वहीं कि तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ था। जब जांच आगे बढ़ी तो पता चला की वेदान उसी अपार्टमेंट में था। उस समय ग्रुप में नौ लोग थे और पुलिस ने सोमवार को छह ग्राम गांजे के साथ रैपर को अरेस्ट कर लिया था।

त्रिशूर के रहने वाले वेदान 'वॉयस ऑफ द वॉइसलेस' रैप वीडियो से फेमस हुए थे। इसके बाद वह कई फिल्मों के लिए हिट गाने गा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने हिट फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' के प्रोमो सॉन्ग 'कुथांथ्रम' के लिए संगीत निर्देशक सुशीन श्याम के साथ काम कर फेम पाई है।

Junaid Khan: आखिर अपने ही बेटे को क्यों आमिर खान ने कह दिया नेपो किड? इन फ्लॉप फिल्मों का भी जुनैद के सिर फोड़ा ठीकरा

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।