नई साल की धूमधाम भरी शुरुआत के बाद साउथ सिनेमा की मोस्ट लव्ड जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में है। इटली में न्यू ईयर मनाने गए दोनों को सोमवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। वीडियो वायरल होते ही फैंस के दिलों में उम्मीदों की नई लहर दौड़ पड़ी। मास्क लगाए, लो प्रोफाइल में चलते ये 'रूमर्ड कपल' पैपराजी के कैमरों से बचने की पूरी कोशिश करते दिखे, लेकिन प्यार की ये चिंगारी छिप ही न सकी।
एयरपोर्ट पर रश्मिका और विजय बेहद कैज़ुअल लुक में नजर आए। रश्मिका ने आरामदायक आउटफिट चुना था, जबकि विजय देवरकोंडा भी रिलैक्स्ड अंदाज में दिखे। दोनों के चेहरे पर छुट्टियों की ताजगी साफ झलक रही थी। फैंस ने उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाया और कमेंट्स में लिखा कि दोनों की बॉन्डिंग बेहद खास है।
खबरें हैं कि 3 अक्टूबर 2025 को कपल की दशहरा के अगले दिन हैदराबाद में सीक्रेट सगाई हो चुकी है। हिंदुस्तान टाइम्स के सूत्र बताते हैं, 26 फरवरी को उदयपुर के शाही पैलेस में शादी की प्लानिंग भी चल रही है। परिवार की मौजूदगी में रिंग एक्सचेंज हुआ था। रश्मिका की 'पुष्पा 2' और विजय की अपकमिंग फिल्मों के बीच ये पर्सनल लाइफ का चैप्टर फैंस के लिए किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।