Rashmika-Vijay: शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन देंगे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, सितारों का लगेगा मेला!

Rashmika-Vijay: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी इन दिनों खबरों में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को शादी करने वाले हैं। वहीं गेस्ट लिस्ट को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है।

अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 1:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन देंगे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा

Rashmika-Vijay: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर रोज नए दावे सामने आ रहे हैं। नई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों इस साल फरवरी के आखिर यानी 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि उदयपुर के एक महल में कपल शादी करेंगे, जहां सिर्फ करीबी परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

उदयपुर में होने वाली शादी के बाद यह कपल मार्च में हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन देने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 मार्च को शहर के एक बड़े कन्वेंशन सेंटर में ग्रैंड रिसेप्शन दिया जा सकता है। इस मौके पर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं।

खबर ये भी है कि विजय ने खुद रेवंत रेड्डी को शादी का इनविटेशन भेजा है। गेस्ट लिस्ट में बड़े अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा समेत विजय के करीबी दोस्त भी समारोह का हिस्सा बन बनने वाले हैं।


विजय और रश्मिका की शादी को लेकर अफवाहें ऑनलाइन फैल रही हैं। एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यह जोड़ा 2 फरवरी को उदयपुर में शादी करने की योजना बना रहा है। वीडियो में एक आलीशान प्रॉपर्टी में रॉयल सजावट दिखाई गई है। प्रशंसकों ने तुरंत इसे अभिनेताओं से जोड़ दिया। हालांकि, उस दिन कुछ भी नहीं हुआ। साथ ही, विजय या रश्मिका की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस कपल ने पहली बार 'गीता गोविंदम' और बाद में 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया। तब से, प्रशंसक उनके रिश्ते को करीब से देखते आ रहे हैं। पहले मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि उन्होंने 3 अक्टूबर को विजय के हैदराबाद स्थित घर पर सगाई कर ली थी। वह समारोह भी निजी रखा गया था, जिसमें कोई फोटो या सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।