Get App

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda wedding: उदयपुर के सिटी पैलेस में करोड़ों खर्च करके सात फेरे लेंगे रश्मिका-विजय देवरकोंडा!

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda wedding: राजस्थान एक्टर्स के बीच शादियों के लिए काफी पॉपुलर है। कई फेमस सितारों के बाद अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में शादी करने वाले हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 3:45 PM
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda wedding: उदयपुर के सिटी पैलेस में करोड़ों खर्च करके सात फेरे लेंगे रश्मिका-विजय देवरकोंडा!
उदयपुर के सिटी पैलेस में शादी करने के लिए आपको एक दिन करोड़ों करने होंगे खर्च

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda wedding: राजस्थान से आए एक नए वीडियो ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर ये चर्चा ज़ोरों पर है कि उनकी शादी अब 26 को नहीं बल्कि इसी हफ्ते होने वाली है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हलचल मचा दी है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उदयपुर के सिटी पैलेस में 2 फरवरी को कपल सात फेरे लेंगे। इस बीच चलिए हम आपको बताते हैं, कि यहां शादी करने पर कितना खर्च आता है।

झील के पास और पहाड़ी पर बना सिटी पैलेस, आंगनों, मंडपों, छतों, गलियारों, कमरों से सजा एक बेहद खूबसूरत पैलेस है। किलेबंदी वाली दीवारों से घिरे इस महल में संगमरमर से बने हुए आठ बरामदे हैं। आज के समय में इस महल में दो आलीशान होटल, एक स्कूल और लोकप्रिय सिटी पैलेस म्यूजियम बना हुआ हैं।

सिटी पैलेस म्यूजियम में 450 वर्ष पुराने, महल है, जहां कभी मेवाड़ के शासक रहा करते थे। उदयपुर के महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ (शासनकाल 1955-1984 ई.) के प्रयासों से इसे औपचारिक रूप से 1969 में जनता के लिए म्यूजियम बना दिया गया था।

उदयपुर के सिटी पैलेस में लैविश और शाही शादियों होती हैं। यहां पर होने वाली शादी में लागत 40 लाख रुपये से लेकर 3 करोड़ से अधिक तक होती है। यह इस बात पर डिपेंड करता है कि शादी में कितने मेहमान आने वाले हैं और आयोजन कहां होने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें