Rashmika-Vijay Love Story: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और खूबसूरत बाला रश्मिका मंदाना लंबे समय से अपनी लव लाइफ को लेकर लाइम लाइट में छाए हुए हैं। फैंस काफी वक्त से उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। कपल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों की पुष्टि कर दी है।
रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके रिवील किया कि उन्होंने अपनी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ का टाइटल दिया है। यह नाम उनके फैंस ने सालों पहले दिया था। कपल ने बताया कि यह नाम उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इसमें उनके चाहने वालों का प्यार और भावनाएं हैं। लंबे समय से उनकी शादी की तारीखों और वेन्यू को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी। हालांकि कपल ने अपनी शादी से जुड़े फंक्शन...तारीखों और वेन्यू से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
वहीं बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वेडिंग कार्ड भी वायरल हुआ था, जिसमें 26 फरवरी को शादी और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन की बात लिखी हुई थी। हालांकि, इस पर कपल की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच चलिए हम आपको बताते हैं कि ये प्यारभरा सिलसिला दोनों के बीच कब से शुरू हुआ।
बात साल 2018 की है कि जब रश्मिका और विजय पहली बार फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर मिले थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों को इतनी पसंद आई कि तब से इन्हें फैंस रियल लाइफ कपल के तौर पर भी देखने लगे थे। वहीं कुछ दिनों बाद उनके अफेयर की खबरें भी सामने आना शुरू हो गईं।
फिल्म की रिलीज के कुछ समय बाद ही रश्मिका ने अपने को-स्टार और बॉयफ्रेंड रक्षित शेट्टी से हुई सगाई को खत्म कर दिया। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में एक नया चैप्टर लिखना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने तेलुगु, तमिल और हिंदी सिनेमा में लगातार शानदार काम कर एक अलग मुकाम हासिल कर लिया।
साल 2019 में दोनों फिर से फिल्म डियर कॉमरेड को लिए एक साथ आए। यहां उनकी केमिस्ट्री ने एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बना दिया। इस फिल्म के बाद लगभग फैंस ने दोनों को गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड मान ही लिया था। उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।
इसके बाद रश्मिका और विजय को एक साथ कई इवेंट्स, वेकेशन और पार्टियों में देखा जाने लगा था। दोनों की सोशल मीडिया तस्वीरों के बैकग्राउंड उनके रिश्ते की गवाही चिल्ला-चिल्लाकर दे रहे थे। वहीं कपल भी इनडायरेक्टली अपने फैंस को अपने रिश्ते की हिंट दे रहे थे। हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते की बात स्वीकार नहीं किया।
पिछले साल अक्टूबर में दशहरा के मौके पर दोनों ने हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है। इस खबर ने हरचल मचा दी। तभी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रश्मिका की इंगेजमेंट रिंग में बड़ी से डायमंड रिंग भी दिखी, जिसने इन अटकलों को और हवा दी। बाद में एक प्रमोशनल इवेंट में विजय को रश्मिका के हाथ पकड़कर किस करते हुए भी देखा गया, जिसने फैंस के मन की मुराद को पूरा किया। अब जब खुद कपल ने अपनी शादी की पुष्टि कर दी है, तो फैंस दोनों की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।