Rashmika-Vijay: रशिमका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन का कार्ड हुआ वायरल, सामने आई ऑफिशियल डेट

Rashmika-Vijay: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिशेप्सन का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अब तक कपल ने शादी का आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया है।

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 4:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रशिमका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन का कार्ड हुआ वायरल

Rashmika-Vijay: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर नया अपडेट सामने आया हैं। सोशल मीडिया पर कपल के रिशेप्सन का कार्ड वायरल हो रहा है। कार्ड के मुताबिक रिशेप्सन 4 मार्च को होने वाला है। बीते दिनों रिपोर्ट्स में कई महीनों से दावा किया जा रहा है कि दोनों इस साल फरवरी के आखिर यानी 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि उदयपुर के एक महल में कपल शादी करेंगे, जहां सिर्फ करीबी परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

उदयपुर में होने वाली शादी के बाद यह कपल मार्च में हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन देने की तैयारी कर रहा है। बीते दिन खबर आई थी कि 4 मार्च को शहर के एक बड़े कन्वेंशन सेंटर में ग्रैंड रिसेप्शन दिया जा सकता है। इस मौके पर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं। वहीं आज वायरल कार्ड में भी 4 मार्च डेट मेंशन की गई है। कार्ड का काफी सिंपल और एलीगेंट लग रहा है।

खबर ये भी है कि विजय ने खुद रेवंत रेड्डी को शादी का इनविटेशन भेजा है। गेस्ट लिस्ट में बड़े अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा समेत विजय के करीबी दोस्त भी समारोह का हिस्सा बन बनने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विजय और रश्मिका की शादी को लेकर अफवाहें ऑनलाइन फैल रही हैं। एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यह जोड़ा 2 फरवरी को उदयपुर में शादी करने की योजना बना रहा है। वीडियो में एक आलीशान प्रॉपर्टी में रॉयल सजावट दिखाई गई है। प्रशंसकों ने तुरंत इसे अभिनेताओं से जोड़ दिया। हालांकि, उस दिन कुछ भी नहीं हुआ। साथ ही, विजय या रश्मिका की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।