Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda wedding: 2 फरवरी को उदयपुर के सिटी पैलेस में शादी करेंगे रश्मिका-विजय, एक वीडियो ने खोला राज

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda wedding: अक्टूबर 2025 में गुपचुप सगाई करने के बाद से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी खबरें जोरों पर हैं। चर्चा थी की दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं, लेकिन एक वीडियो ने अब शॉकिंग खुलासा कर दिया है।

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 12:07 PM
Story continues below Advertisement
2 फरवरी को उदयपुर के सिटी पैलेस में शादी करेंगे रश्मिका-विजय

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda wedding: राजस्थान से आए एक नए वीडियो ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर नया खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर ये चर्चा ज़ोरों पर है कि उनकी शादी अब 26 को नहीं बल्कि इसी हफ्ते होने वाली है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हलचल मचा दी है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उदयपुर के सिटी पैलेस में कल होने वाली यानी 2 फरवरी इस कपल की शादी की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। हालांकि रश्मिका और विजय दोनों ने ही अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन वीडियो में बताई गई तारीख और जानकारी ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

इंस्टाग्राम वीडियो में दो लड़कियां कह रही हैं कि वे उसी महल में हैं जहां रश्मिका और विजय की शादी होने वाली है। उनका दावा है कि उन्होंने महल के कर्मचारियों से जानकारी ली, जिन्होंने कथित तौर पर पुष्टि की कि शादी 2 फरवरी, 2026 को उदयपुर के सिटी पैलेस में होगी। वीडियो में शादी की शुरुआती तैयारियां भी दिखाई दे रही हैं, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं।

हालांकि कपल या पैलेस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो वायरल हो रहा है और प्रशंसक हर छोटी-बड़ी बात पर बारीकी से गौर कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने पिछले साल अक्टूबर में विजय के हैदराबाद स्थित आवास पर एक निजी समारोह में सगाई कर ली थी, जिसमें केवल करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे।


हालांकि रश्मिका ने सीधे तौर पर इसका ऐलान नहीं की है, लेकिन उन्होंने हिंट जरूर दिए हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में जब उनसे उनकी सगाई के बारे में पूछा गया, तो अभिनेत्री ने बस इतना कहा, "सभी को पता है।" गलट्टा प्लस के साथ एक अन्य बातचीत में, रश्मिका को बधाई देते हुए कहा गया कि शायद उनके प्रोफेशनल अचीवमेंट के अलावा भी जश्न मनाने के लिए और भी बहुत कुछ है। इस पर हंसते हुए उन्होंने जवाब दिया, "नहीं, नहीं," और फिर कहा, "दरअसल, बहुत कुछ है, क्योंकि बहुत कुछ हो रहा है। मैं आप सभी की बधाई स्वीकार करती हूं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।