Get App

Ratna Pathak Shah: जब रत्ना के पति ने बालों में कलर करने किया मना, हाथ से निकल गए बड़े किरदार

Ratna Pathak Shah: नैचुलर ब्यूटी का समर्थन करती रत्ना पाठक ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे बालों में कलर न करने की वजह से उनके हाथ से कई बड़ी फिल्मों के ऑफर निकल गए।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 02, 2025 पर 5:10 PM
Ratna Pathak Shah: जब रत्ना के पति ने बालों में कलर करने किया मना, हाथ से निकल गए बड़े किरदार

Ratna Pathak Shah: फिल्मी दुनिया में लुक्स का मैटर करना आम बात है। अक्सर एक्ट्रेसिस खूबसूरत दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी, फिलर्स, बोटोक्स आदि करवाती हैं, ताकि पर्दे पर हसीन दिख सकें। ऐसे में अभिनेत्री रत्ना पाठक अपनी सभी फिल्मों में सफेद बालों और नैचुरल ब्यूटी को प्रमोट करती नजर आई हैं। हाल में उन्होंने एक बड़ा खुलासा भी किया है।

एक इंटरव्यू में रत्ना ने रिवील किया कि उन्होंने सफेद बाल रखने का फैसला क्यों लिया। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में रत्ना ने बताया कि ये फैसला उनके पति यानी एक्टर Naseeruddin Shah का था। रत्ना ने बताया कि नसीरुद्दीन शाह ने उनसे कहा कि वो अपने बालों को कलर न करें, नैचुरल रखें। इस वजह से उनके हाथ से कई बड़े रोल तो चले गए, लेकिन इससे उन्हें जीवन की सच्चाई को स्वीकार करने में काफी मदद मिली।

रत्ना पाठक ने कहा कि मेरा मानना है कि एक एक्टर के लिए अपनी वास्तविक उम्र को स्वीकार करना आसाना नहीं है। लेकिन जो अपनी जिंदगी में आगे जाकर होने वाला है, उससे आप कब तक भागेंगे? जितना हम इससे बचते हैं, उतना ही बेवकूफ दिखाई देते हैं। मैं आपको बता नहीं सकती कि ये कितनी बड़ी राहत की बाद होती है। उन्होंने कहा कि तकलीफ हुई क्योंकि मुझे काम मिलना कम हो गया था। मुझे ऑफर नहीं आ रहे थे, क्योंकि मेरे सामने जो एक्टर्स काम कर सकते हैं, वो अभी भी टिपटॉप बनकर रहते हैं। बालों में कलर करते हैं।

रत्ना ने अपनी बात हंसते हुए कही कि अब वो खुद को दादी-नानी की केटेगरी में देखने लगी हैं। एक ऐसी इंडस्ट्री जहां फीमेल लीड को ही, जब उसके मुताबिक रोल नहीं दिया जा रहा है, दादी नानी से आप क्या ही आगे सोच सकते हैं। रत्ना को पिछली बार साल 2023 में आई फिल्म धक धक में एक्टिंग के लिए खूब सराहा गया था। इस फिल्म में उनके साथ दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख और संजना सांघी लीड रोल में थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें