Ravi Kishan: 'खोसला का घोसला 2' में रवि किशन ने नहीं ली बोमन ईरानी की जगह, एक्टर ने तोड़ी अफवाहों की कमर

Ravi Kishan: बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘खोसला का घोंसला’ ने साल 2006 में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब लगभग दो दशक बाद इसका सीक्वल ‘खोसला का घोंसला 2’ बन रहा है, जिसकी शूटिंग दिल्ली में शुरू हो चुकी है।

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 3:21 PM

2006 की सुपरहिट फिल्म 'खोसला का घोसला' के दीवाने फैंस के लिए बेहद खुशखबरी है। इसकी सीक्वल 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग दिल्ली-NCR में जोरों पर चल रही है और मिडिल क्लास परिवार की मजेदार दास्तान एक बार फिर पर्दे पर आने वाली है। लेकिन पहले दिन सेट पर बोमन ईरानी के नजर न आने से अफवाहें उड़ने लगीं कि रवि किशन ने उनके आइकॉनिक किरदार खुराना को रिप्लेस कर दिया है। अच्छी बात ये है कि रवि ने खुद इन अटकलों पर मुहर लगा दी है।

शूटिंग के पहले दिन गुरुग्राम के सेट्स पर जब बोमन ईरानी नहीं दिखे, तो सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार हो गई। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर रवि किशन का स्वागत करते हुए उन्हें 'ब्रिलियंट एक्टर' कहा, जिससे कन्फ्यूजन और बढ़ गया। लेकिन एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में रवि ने साफ किया, "सभी ओरिजिनल कलाकार मौजूद हैं। मैं किसी की जगह नहीं ले रहा। मेरा रोल बिल्कुल नया है। स्क्रिप्ट कमाल की है और फैंस मुझे एकदम अलग अंदाज में देखेंगे।" 56 साल के रवि ने दिल्ली शेड्यूल में हिस्सा लेने को लेकर खासी उत्साह जताया।


बोमन ईरानी 8 जनवरी से शूटिंग जॉइन करने वाले हैं, यानी उनका किरदार बरकरार है। मौजूदा शेड्यूल 20 दिनों तक चलेगा, जिसमें ज्यादातर सीन घर के अंदर ही फिल्माए जाएंगे । नोएडा, गुरुग्राम और कनॉट प्लेस में भी आउटडोर शूटिंग हो रही है। ओरिजिनल कास्ट में अनुपम खेर (कमल किशोर खोसला), तारा शर्मा सलूजा, रणवीर शौरी, परवीन डबास और किरण जुनेजा वापस लौटे हैं। रवि किशन की एंट्री से फिल्म में नया तड़का लगेगा।

फिलहाल सेट्स पर माहौल जबरदस्त है। जयदीप साहनी की धारदार स्क्रिप्ट और डिबाकर बनर्जी की डायरेक्शन वाली पहली फिल्म ने प्रॉपर्टी डीलिंग की कॉमेडी को नई ऊंचाई दी थी। तमिल और कन्नड़ में रीमेक तक बनी इस फिल्म का सीक्वल 20 साल बाद आ रहा है। बोमन ने पहले ही कहा था कि लिगेसी खराब नहीं होनी चाहिए। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ये सीक्वल भी उतना ही मनोरंजक बनेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।