बॉलीवुड की आइकॉनिक कॉमेडी 'हेरा फेरी' के फैंस सालों से तीसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब लगातार देरी और लीगल झगड़ों ने सबको परेशान कर दिया है। हाल ही में परेश रावल ने जगरण के एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। उन्होंने साफ कहा कि फिल्म की रुकावट का कोई लेना-देना उनसे नहीं। असल में अक्षय कुमार और फिल्म मेकर्स के बीच 'टेक्निकल इश्यू' है। ये बयान सुनकर फैंस को झटका लगा, क्योंकि पहले लीगल नोटिस वाली खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं।
2024 में परेश ने खुद एक्स पर पोस्ट कर बताया था कि वो 'हेरा फेरी 3' से बाहर हो रहे हैं। इसके पीछे की वजह है रोल उनके लॉन्ग टर्म गोल्स से मेल नहीं खाता था। इसके बाद अक्षय की प्रोडक्शन कंपनी कैप ऑफ गुड फिल्म्स ने 25 करोड़ का लीगल नोटिस ठोक दिया था। इसके पीछे दावा किया गया था कि साइनिंग अमाउंट 11 लाख लेकर शूटिंग शुरू की, फिर अचानक बाहर हो गए। इससे प्रोजेक्ट को भारी नुकसान भी पहुंचा। परेश ने साइनिंग मनी ब्याज समेत लौटा दी।
कुछ महीनों बाद परेश वापस लौट आए। अक्षय ने भी कन्फर्म किया, "सब ठीक हो गया, फिल्म का जल्द ऐलान होगा।" लेकिन अब 2026 में फिल्म फिर अटकी हुई है। परेश रावल ने अपने बयान में कहा है कि "अक्षय ने 25 करोड़ का केस किया ये सब बढ़ा-चढ़ाकर है। कछुआ चाप अगरबत्ती जैसा!" उन्होंने जोर देकर कहा, देरी अक्षय और मेकर्स के टेक्निकल मसले से है, मेरे साथ कोई विवाद नहीं। ये सुनकर फैंस सोच में पड़ गए कि आखिर टेक्निकल इश्यू क्या है? स्क्रिप्ट में बदलाव या बजट की जंग है।
परेश और अक्षय की जोड़ी 'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी' से लीजेंड बनी। फैंस राजू-बाबूराव के डायलॉग्स भूलते ही नहीं। लेकिन ये झगड़ा निराशा ही फैला रहा। परेश ने कहा, "डिजास्टर हो जाएगी फिल्म अगर जल्दी न बनी।" लाखों चाहने वाले प्रार्थना कर रहे - बस ट्रायलॉजी पूरी हो जाए। ये विवाद सिखाता है, सितारों के बीच भी प्रोफेशनलिज्म जरूरी है। अब सबकी नजर अगले अपडेट पर है।