बॉलीवुड की आइकॉनिक कॉमेडी 'हेरा फेरी' के फैंस सालों से तीसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब लगातार देरी और लीगल झगड़ों ने सबको परेशान कर दिया है। हाल ही में परेश रावल ने जगरण के एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। उन्होंने साफ कहा कि फिल्म की रुकावट का कोई लेना-देना उनसे नहीं। असल में अक्षय कुमार और फिल्म मेकर्स के बीच 'टेक्निकल इश्यू' है। ये बयान सुनकर फैंस को झटका लगा, क्योंकि पहले लीगल नोटिस वाली खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं।
