Credit Cards

Rising Bharat Summit 2025: फिल्मों में कब दिखेंगी अजय देवगन की बेटी न्यासा? काजोल ने कर दिया ये बड़ा खुलासा

News18 Rising Bharat Summit 2025: न्‍यूज 18 के 'राइजिंग भारत समिट 2025' कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हिस्‍सा लिया। इस मौके पर काजोल ने कई सारी दिलचस्‍प जानकारी शेयर की। काजोल ने बताया की उन्होंने हमेशा खुद की पहचान बनाने पर ज्यादा जोर दिया और अपने फिल्मी परिवार के नाम का सहारा नहीं लिया। काजोल ने यह भी बताया कि क्या उनकी बेटी न्यासा देवगन फिल्मो में आएंगी या नहीं

अपडेटेड Apr 08, 2025 पर 6:03 PM
Story continues below Advertisement
नई दिल्ली के 'भारत मंडपम' में आयोजित 'न्यूज 18 राइजिंग भारत समिट 2025' में जब काजोल ने हिस्‍सा लिया।

News18 Rising Bharat Summit 2025: न्‍यूज 18 के 'राइजिंग भारत समिट 2025' कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हिस्‍सा लिया। इस मौके पर काजोल ने कई सारी दिलचस्‍प जानकारी शेयर की। काजोल ने बताया की उन्होंने हमेशा खुद की पहचान बनाने पर ज्यादा जोर दिया और अपने फिल्मी परिवार के नाम का सहारा नहीं लिया। काजोल ने यह भी बताया कि क्या उनकी बेटी न्यासा देवगन फिल्मो में आएंगी या नहीं।

नई दिल्ली के 'भारत मंडपम' में आयोजित 'न्यूज 18 राइजिंग भारत समिट 2025' में जब काजोल से पूछा गया कि क्या उनकी बेटी न्यासा देवगन को फिल्मों में आने में कोई इंट्रेस्‍ट है, तो इस पर काजोल ने साफ-साफ कहा, "बिलकुल नहीं।" काजोल ने कहा, "मुझे लगता है कि वो अब 22 साल की होने वाली है और अभी तक तो उसने तय कर लिया है कि वो फिल्म इंडस्ट्री में आएगी या नही।

काजोल ने क्या कहा


इस बातचीत में काजोल ने अपनी पसंद और प्रोफेशनल पहचान को लेकर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि इतने बड़े फिल्मी परिवार से होने के बावजूद उन्होंने सिर्फ अपने पहले नाम "काजोल" से पहचान बनाना क्यों चुना, तो उन्होंने बताया कि ये उनका सोच-समझकर लिया गया फैसला था। काजोल ने कहा, "मैं खुद के साथ ईमानदार रहना चाहती थी और परिवार के नाम का बोझ नहीं लेना चाहती थी। इसलिए मैंने तय किया कि अगर मैं सिर्फ 'काजोल' नाम से पहचान बनाऊं तो मुझ पर उतना दबाव नहीं रहेगा।"

एक्ट्रेस काजोल ने अवॉर्ड को लेकर कहा, "उन्होंने कभी अवॉर्ड को लेकर ज्यादा नहीं सोचा। उनके लिए ये जरूरी है कि उन्हें जो काम मिल रहा है, वो उन्हें सेटिस्फेक्शन और खुशी मिले। वही सबसे बड़ी बात है।"

इस फिल्म में नजर आएंगी काजोल

काजोल जल्द ही 'मां' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को विशाल फुरिया ने डायरेक्ट किया है। यह एक डरावनी यानी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जो 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।