Rohit Roy: एक्टर रोहित रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी और 'स्वाभिमान' और 'देश में निकला होगा चांद' जैसे शो से उन्हें पहचान मिली। उन्होंने 'फैशन', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। दोनों मीडियम में काम करने के बाद हाल ही में एक्टर ने टीवी को 'डस्टबिन मीडियम' कहा। साथ ही बोले कि फिल्में 'आने वाली पीढ़ियों' के लिए होती हैं।
टीवी बनाम सिनेमा पर रोहित रॉय
किंडल कास्ट यूट्यूब चैनल पर रोहित से पूछा गया कि क्या टीवी इंडस्ट्री ज्यादा प्रोफेशनल हो गई है, लेकिन अब इसमें काम के प्रति कम लगन है। उन्होंने कहा, "मुझसे यह सवाल कई बार पूछा गया है और कभी-कभी मुझे लगता है कि मुझे एहसान-फरामोश नहीं लगना चाहिए। लेकिन टेलीविजन एक 'डस्टबिन मीडियम' है। आप इसे आज देखते हैं, यह कल के अखबार जैसा है। कल आप इसे भूल जाते हैं। इसलिए, भारत में दुर्भाग्य से जिस तरह का और जितना कंटेंट बनाया जा रहा है, उसमें शायद ही कोई क्रिएटिविटी होती है।" उन्होंने दावा किया कि 'स्वाभिमान' के उलट ऐसे कई शो हैं, जिनमें उन्होंने काम किया है और लोग उन्हें भूल जाते हैं।
बेशक हर कोई दिखावा करता है। लेकिन वह दिखावा ग्रेसफुल, गरिमापूर्ण, स्टाइलिश और कूल होता है। टेलीविजन एक्टर्स की कोई गैदरिंग देखें और उनके व्यवहार करने का तरीका देखें। आपको अपना जवाब मिल जाएगा। आपको एक खास तरह की गरिमा और शालीनता के साथ पेश आना होता है। आप शोर-शराबा नहीं कर सकते और बेवकूफी भरी बातें नहीं कर सकते क्योंकि आपको पता होता है कि पैपराजी वहां हैं। उनके कपड़ों को भी देखिए।"
बिना नाम लिए रोहित ने दावा किया कि एक टीवी स्टार है, जो अक्सर बहुत कम कपड़े पहने हुए दिखता है। जब होस्ट ने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्होंने 'इस पदानुक्रम (hierarchy) को अपना लिया है' तो उन्होंने जवाब दिया कि 'सिनेमा आने वाली पीढ़ियों के लिए है' और दोहराया कि टीवी एक 'डस्टबिन मीडियम' है। उन्होंने दोनों मीडियम की तुलना भारत के लिए क्रिकेट खेलने और रणजी ट्रॉफी खेलने से की।
रोहित ने फिल्मों और टेलीविजन में लगभग एक ही समय पर अपने करियर की शुरुआत की। 1994 में उन्होंने 'जज्बात' में काम किया और एक साल बाद टीवी शो 'स्वाभिमान' में नजर आए। इस एक्टर को 'कुसुम', 'किटी पार्टी', 'देश में निकला होगा चांद' और 'विरासत' जैसे टीवी शो से पहचान मिली। हाल ही में रोहित नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'चुंबक' में नजर आए। उनकी पिछली फिल्म 2025 में आई 'कंट्रोल' थी।