Get App

रोहित शर्मा पर चढ़ डांस का बुखार, कुणाल खेमू स्टारर 'वाइब' के हिट ट्रैक पर थिरकाए कदम

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह “ऐसी मेरी वाइब” के हुक स्टेप्स सिर्फ कर ही नहीं रहे हैं बल्कि वह इस गाने को एंजॉय करते हुए अपने आसपास मौजूद लोगों को भी इसके स्टेप्स सिखाते दिखाई दे रहे हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 11, 2026 पर 3:59 PM
रोहित शर्मा पर चढ़ डांस का बुखार,  कुणाल खेमू स्टारर 'वाइब' के हिट ट्रैक पर थिरकाए कदम
कुणाल खेमू द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म 'वाइब' का प्रोडक्शन कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले, अमेज़न MGM स्टूडियोज़ के साथ मिलकर किया है।

कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बन रही अपकमिंग हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी 'वाइब' अपने साथ दर्शकों को लुभाने के लिए बहुत सारा उत्थल-पुथल, एक्शन, ह्यूमर, और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स लेकर आने वाली है, जिसकी झलक हाल ही में रिलीज़ हुए इसके मच अवेटेड ट्रेलर में देखी गई है। फ़िल्म को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच, इसके हाई-एनर्जी और अपबीट गाने जैसे 'ऐसी मेरी वाइब' भी रिलीज़ के साथ फिल्म की रिलीज़ के लिए माहौल सेट कर रहे हैं।

कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस फीचर करने वाले इस गाने ने पहले ही सभी का ध्यान खींच लिया है। ऐसे में इस गाने को लेकर बना क्रेज़ रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिसका सबसे बड़ा सबूत क्रिकेटर रोहित शर्मा हैं जो हाल ही में गाने का हुक स्टेप्स करते देखे गए हैं।

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह “ऐसी मेरी वाइब” के हुक स्टेप्स सिर्फ कर ही नहीं रहे हैं बल्कि वह इस गाने को एंजॉय करते हुए अपने आसपास मौजूद लोगों को भी इसके स्टेप्स सिखाते दिखाई दे रहे हैं। ये वाकई इस बात को दिखाता है कि गाने की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है और हर बीतते समय के साथ इसे लेकर लोगों का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें