Rohit Shetty: सिंघम से लेकर चेन्नई एक्सप्रैस तक सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर के बाहर बीती रात गोलियां चलीं। इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी जब हुई तब रोहित शेट्टी घर पर थे या नहीं, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। हालांकि, किसी के चोटिल होने की खबर सामने नहीं आई है।
रविवार की सुबह अज्ञात व्यक्तियों ने मुंबई के जुहू इलाके में रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग करके हड़कंप मचा दिया। इस घटना की जैसी ही पुलिस को मिली वह घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल, घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच चल रही है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि गोलीबारी क्यों की गई। वहीं अभी तक रोहित का बयान भी सामने नहीं आया है।
ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी सितारे के घर के बाहर गोलीबारी की गई हो। इससे पहले कई सेलेब्स इसका सामना कर चुके है। पिछले साल सितंबर के महीने में दिशा पाटनी और उनकी पूर्व मेजर बहन खुशबू पाटनी के होमटाउन बरेली के घर पर भी ऐसी ही घटना हुई थी।
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कनाडा में अपना कैप्स कैफे खोला था, जिस पर तीन बार फायरिंग की जा चुकी है। पिछले साल जुलाई, अगस्त और अक्टूबर के महीने में कैफे पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। खबर थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।
इससे पहले अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग की गई थी। इस केस के बाद इंडस्ट्री दहशत में आ गई थी। उनके घर पर दो अज्ञात लोगों ने सुबह के समय गोलियां चलाी थीं। उस वक्त सलमान अपने घर पर ही थे। हालांकि, किसी को चोट नहीं पहुंचा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी।
गोलीबारी का शिकार फिल्ममेकर राकेश रोशन भी हुए हैं। साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' सफलता के बाद माफिया ने उनसे मोटी रकम की डिमांड कर डाली थी। डिमांड पूरी न करने पर राकेश रोशन के ऊपर उनके ही ऑफिस के बाहर गोलियां चला दी गईं थी। हालांकि, लक से उन्हें कोई चोट नहीं आई।
गुलशन कुमार के साथ हुई घटना ने तो हर किसी की रूह कंपा दी थी। सिंगर ने टी-सीरीज को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में जी जान लगा दी थी। लेकिन 90 के दशक में उनकी सरेआम हत्या करी गई। कहते हैं फिरौती न मिलने पर मंदिर के बाहर गुलशन कुमार को मरवा दिया गया था।
साल 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का भी मर्डर किया गया था। हमलावरों ने दिन दहाड़े उनकी गाड़ी को घेर कर गोलियों से सिंगर को भून डाला था। इससे पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में आ गई थी। गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।