Anupamaa: मेकर्स कराने जा रहे इस एक्टर के साथ वनराज के किरदार की री- एंट्री? अफवाहों पर अनुपमा की टीम ने किया रिएक्ट

Anupamaa: टीआरपी लिस्ट में लगातार पिछड़ रहे अनुपमा के मेकर्स हर कोशिश कर रहे हैं कि शो हिट हो सके। इस के लिए सीरियल में बड़े-बड़े हंगामे क्रिएट किए जा रहे हैं। शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अनुपमा में वनराज की वापसी हो सकती है, लेकिन ट्विस्ट के साथ...

अपडेटेड Jul 17, 2025 पर 1:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Anupamaa: टीवी की दुनिया पर राज करने वाले शो अनुपमा की टीआरपी में इन दिनों ग्रहण लग गया है। वनराज से लेकर अनुज कपाड़िया सहित कई बड़े स्टार्स इस शो को अलविदा कह चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ रुपाली गांगुली को टक्कर देने के लिए अब मैदान में एकता कपूर का क्योंकि सास भी कभी बहूवापसी कर रहा है। ऐसे में मेकर्स की चिंता दिन प्रतिदिन बड़ती जा रही है।

5 साल से टीवी पर नंबर वन का ताज सजाने वाले इस शो से दर्शकों का मन धीरे-धीरे हटता जा रहा है। अपने सीरियल को फैंस का खास बनाए रखने के लिए मेकर्स अब नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राजन शाही ने एक बड़ा दांव खेला है। खबर है कि इस शो में एक बार फिर से वनराज का किरदार वापसी करेगा।

लेकिन वनराज बनकर सुधांशु पांडे नहीं नजर आने वाले हैं। उनकी जगह अब कोई और एक्टर इस भूमिका में दिख सकता है। सुधांशु पांडे को वनराज के कैरेक्टर में रिप्लेस करने पर हाल ही में रॉनित रॉय का नाम सामने आय़ा था। अनुपमा में वनराज के रोल में वह दिखेंगे के नहीं, इस पर एक्टर रिएक्ट किया है।


वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे काफी समय पहले ही इस शो को टाटा, बाय बाय बोल दिया था। उनके अनुपमा छोड़ने की वजह रुपाली गांगुली को कहा जा रहा था। वहीं बीते दिनों खबर आई थी कि 'वनराज' की एक बार शो में फिर से री-एंट्री होगी। इस रोल में रोनित रॉय दिख सकते हैं। लेकिन मीडिया से बात करते हुए एक्टर ने कह कि "मैं अनुपमा शो नहीं कर रहा हूं, ये न्यूज गलत है, मैं वनराज का किरदार नहीं प्ले करूंगा"।

रोनित रॉय की वनराज के किरदार को लेकर दी गई सफाई से पहले अनुपमा की टीम ने भी इस पर सफाई दे चुकी है। मेकर्स ने कहा था, "वनराज शो में लौटे ऐसा अभी तक स्टोरी के प्लॉट में कुछ एड नहीं किया गया है। ये महज एक अफवाह है, रोनित रॉय वनराज का नहीं करेंगे।

Aasif Khan Health Update: 'मैं जिंदा हूं...', 'पंचायत' के 'दामाद जी' ने फैंस को बताया अपना हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।