Rubina Dilaik: दो जुड़वा बेटियों के बाद फिर प्रेग्नेंट हुईं रूबिना दिलैक, एक्ट्रेस के नए वीडियो ने मचाया बवाल

Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला दो जुड़वा बेटियों जीवा और एधा के पेरेंट्स हैं। अब कपल तीसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। टीवी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की ऐलान करके फैंस को बड़ा सरप्राइज कर दिया।

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 9:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दो जुड़वा बेटियों के बाद दोबारा मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस रूबिना दिलैक

Rubina Dilaik: एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके हलचल मचा दी, जिसमें उन्होंने अपनी सेकेंड प्रग्नेंसी को रिवील किया है। दो साल पहले उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ जुड़वां बेटियों का वेलकम किया था। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया, लेकिन साथ ही कई सोशल मीडिया यूजर्स को कंफ्यूजन में भी डाल दिया। कई लोग इसे पीआर कह रहे हैं।

बुधवार को रुबीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कह रही हैं, "मैं प्रग्नेंट हूं।" वीडियो में रुबीना प्रिंटेड साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में अभिनेत्री कैमरे की ओर मुड़कर मुस्कुराती हुई अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करती हैं, और फिर अचानक वीडियो खत्म हो जाता है। उन्होंने पोस्ट में कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की और न ही अपने पति अभिनव शुक्ला को टैग किया।

इस शॉर्ट वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया यूजर्स को कंफ्यूजन में डाल दिया है, और कई लोग इस शॉकिंग ऐलान को लेकर असमंजस में हैं। एक ने हैरानी जताई- “सच है या झूठ?” , वहीं दूसरे ने लिखा, “मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि यह वो प्रेग्नेंसी नहीं है जिसके बारे में हम सोच रहे हैं। कुछ और ही है।”


एक ने लिखा- “मुझे लगता है कि यह सच नहीं है। कोई प्रमोशनल स्टंट हो सकता है। एक और ने बोला-“कोई शो आ रहा होगा। वहीं दूसरे ने अनुमान लगाया, “उसकी बहन प्रेग्नेंट है।” “रुबीना कभी ऐसे खुलासा नहीं करती, कुछ और ही बात है।

रुबीना और अभिनव की शादी जून 2018 में शिमला में हुई थी। इस जोड़े ने सितंबर 2023 में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रुबीना की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। 27 दिसंबर 2023 को, अपने बच्चों के साथ तस्वीरें और घर पर हुए सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए, इस कपल ने एक जैसे इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी बेटियां, जीवा और एधा, आज एक महीने की हो गई हैं… गुरुपर्व के शुभ दिन पर भगवान ने हमें आशीर्वाद दिया! हमारी परियों के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजें।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।