Get App

Gia Manek Wedding: बॉयफ्रेंड संग गोपी बहू ने लिए सात फेरे, जिया की सीक्रेट वेडिंग की फोटोज हुईं वायरल

Gia Manek Wedding: टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक ने शादी की फोटो शेयर कर सबको हैरान कर दिया है। जिया ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करके अपने हसबैंड एक्टर वरुण जैन से सबको मिलवाया। दोनों की फोटोज देख फैंस काफी हैरान है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 12:08 PM
Gia Manek Wedding: बॉयफ्रेंड संग गोपी बहू ने लिए सात फेरे, जिया की सीक्रेट वेडिंग की फोटोज हुईं वायरल
बॉयफ्रेंड संग गोपी बहू ने लिए सात फेरे

Gia Manek Wedding: साथ निभाना साथिया फेम एक्ट्रेस जिया मानेक ने सात फेरे ले लिए हैं। वह अब मिस से मिसेज बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने दिया बाती फेम वरुण जैन के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। जिया ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अनाउंसमेंट किया और फोटोज शेयर की है। वो पति की बाहों में बाहें डाले नजर आ रही हैं। दुल्हन बनीं जिया माने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हैं।

जिया मानिक ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज को शेयर किया है। पहली फोटो में वह पति की बाहों में बाहें डाले नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह दोनों कैमरे को पोज दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- भगवान और गुरु की कृपा और प्यार के साथ हम हमेशा के लिए एक हो गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Gia Manek (@gia_manek)

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि हाथों में हाथ, दिल से दिल मिलाकर हम दो दोस्त थे और आज पति-पत्नी बन गए हैं। इस दिन को जिन्होंने खास बनाया उनके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए हम बहुत आभारी हैं। मिस्टर और मिसेज के तौर पर हंसी, यादें, एडवेंचर और हमेशा साथ रहने का वादा करते हैं। जिया और वरुण।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें