Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान केस में आया नया मोड़, मुख्य आरोपी के फिंगर प्रिंट नहीं हुए मैच

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ था। अब इस मामले में नया मोड आया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। पुलिस की ओर से घर से लिए फिंगरप्रिंट के 19 सेट आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं। पुलिस ने राज्य आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के फिंगरप्रिंट ब्यूरो को भेजा था

अपडेटेड Apr 15, 2025 पर 12:00 PM
Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में आय दिन नए खुलासे हो रहे हैं।

सैफ अली खान पर हमले के मामले में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्टर के घर पर पाए गए उंगलियों के निशान बांग्लादेशी शरीफुल इस्लाम शहजाद के नमूनों से मेल नहीं खाते हैं। इसे 16 जनवरी को सैफ पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने 1613 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में बांद्रा पुलिस ने फिंगरप्रिंट की 2 रिपोर्ट जोड़ी है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सैफ अली खान के फ्लैट के अंदर से लिए गए फिंगरप्रिंट के नमूने आरोपी से मेल नहीं खा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 नमूने राज्य सीआईडी के फिंगरप्रिंट ब्यूरो को भेजे गए थे। उनमें से कोई भी संदिग्ध से मेल नहीं खा रहा था। अब चार्जशीट में भी सीआईडी की रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है। इस फिंगरप्रिंट एनालिसिस में साफ तौर पर कहा गया है कि सैफ के घर के अलग-अलग हिस्सों से 20 फिंगरप्रिंट नमूने जमा किए गए थे। इसमें ये फिंगरप्रिंट पहचान के काबिल नहीं थे या फोरेंसिक कंपैरिजन के लिए ठीक नहीं थे।

कौन सा फिंगरप्रिंट हुआ मैच


रिपोर्ट में कहा गया है कि काले बाथरूम के दरवाजे, बेडरूम के स्लाइडिंग दरवाजे और अलमारी के दरवाजे पर मिले फिंगरप्रिंट शरीफुल से मेल नहीं खाते हैं। आरोपी के साथ मेल खाने वाला एक एकमात्र फिंगरप्रिंट फ्लैट के आठवीं मंजिल में मिला है। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस से सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिंगरप्रिंट मैच होने की संभावना 1000 में से एक होती है। इसकी वजह ये है कि कई लोग वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें छूते हैं। ऐसे में फिंगरप्रिंट मैच पुख्ता सबूत नहीं है। मुंबई पुलिस ने पिछले हफ़्ते सैफ अली खान चाकू घोंपने के मामले में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। कथित तौर पर 1000 पन्नों की इस चार्जशीट में आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं।

सैफ अली खान पर चाकू से हुआ था हमला

बता दें कि 54 साल के अभिनेता सैफ अली खान को 15 जनवरी को एक चौंकाने वाले हमले में छह चोटें आईं थी। एक घुसपैठिए ने उनके घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया था। सैफ ने घुसपैठिए को रोका तो उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया। खान पर चाकू से 6 हमले हुए थे। उन्हें रीढ़ की हड्डी पर चोट लगी थी। घुसपैठिया भागने में सफल रहा और खान को गंभीर चोटों के साथ लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, WhatsApp मैसेज में कहा- 'अभिनेता के कार को बम से उड़ा देंगे'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।