Saira Banu: दिग्गज बॉलीवुड अदाकारा सायरा बानो, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कदम रखते ही फैंस के दिलों में जगह बना ली थी, ने अपने 81वें जन्मदिन पर एक्स (पहले ट्विटर) पर डेब्यू किया है। अपने पति, दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार के साथ यादें ताज़ा करते हुए, सायरा ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और अपना जन्मदिन मनाया।
सायरा बानो ने की पहली पोस्ट शेयर
एक्स पर अपनी पहली पोस्ट में, सायरा ने लिखा, "आज, जब मैं एक और साल में जीवन में आगे बढ़ रही हूं, मैं आप सभी के साथ यहां रहना चाहती हूं। ज़िंदगी के बारे में बात करना चाहती हूं। यादें ताज़ा करना चाहती हूं और वो सब कुछ करना चाहती हूं, जो दिलीप साहब को हमारे दिलों के करीब रखता है। एक्ट्रेस की ये पहली फोटो एक खूबसूरत याद है, जिसमें सायरा केक काटती दिख रही हैं। एक और तस्वीर में दोनों साथ में केक काट रहे हैं। इन दोनों तस्वीरों में सायरा मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर भी फोटोज करती है शेयर
सायरा ने अपने इंस्टाग्राम पर दिलीप के साथ बीते सालों की यादें भी शेयर कीं हैं। एक तस्वीर में वे हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे अपनों से घिरी हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें दिलीप केक काटते हुए सीटी बजा रहे हैं और उनके ठीक बगल में लता मंगेशकर खड़ी हैं। इन यादों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरा जन्मदिन हमेशा से ही एक ऐसा दिन रहा है, जो सिर्फ़ खुशियां मनाने का पल नहीं है, बल्कि यह हर उस विचार और अस्तित्व को छूता है जिसने मुझे आज एक बेहतर इंसान बनाया है।"
सायरा ने एक लंबा नोट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने याद किया कि कैसे उनकी दादी शमशाद वहीद खान, मां नसीम बानो और बड़े भाई सुल्तान ही उनके करीब रहे हैं। सालों तक उन्होंने इन रिश्तों को संभालकर रखा। फिर उन्होंने दिलीप के बारे में लिखा, "लेकिन ज़िंदगी इसके बाद भी अपने असली अर्थों में, मेरे लिए एक और असाधारण तोहफ़ा के साथ मेरा इंतज़ार कर रही थी। मेरी लाइफ में आए दिलीप साहब।
अपने प्यार का ज़िक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा, "उस समय उनके घर के पास अपना घर बनाने का फ़ैसला बस एक संयोग था। मुझे ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि यह ईश्वर की कृपा होगी, जो मेरे दिल उनसे जुड़ जाएगा। दुनिया जिस इंसान का इतना सम्मान करती है, वह मुझे इतना प्यार देगा। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा आश्चर्य है।
लोगों का किया शुक्रिया
एक्ट्रेस ने शुभकामनाएं भेजने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए अपनी बात खत्म की और आगे कहा, "इसलिए, यह दिन सिर्फ़ उम्र का जश्न नहीं है, बल्कि उस प्यार का भी जश्न् मनाता है जो हमेशा आप सभी ने मुझे दिया है, उन यादों का भी जो समय की नज़ाकत को कम करती हैं, और उस बंधन का भी जो मेरे जीवन की सबसे प्यारी कहानी है।
सायरा बानो 60 के दशक में हिंदी सिनेमा की लीड और सफल एक्ट्रेस में से एक थीं। उन्होंने 11 अक्टूबर 1966 को सुपरस्टार दिलीप कुमार से शादी की थी, जब वह 22 साल की थीं और दिलीप कुमार 44 साल के थे। 2021 में 98 साल की उम्र में मुंबई में उनका निधन हो गया था। सायरा बानो ने शादी के बाद फ़िल्मों में काम करना छोड़ दिया था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।