Saiyaara Fever: यशराज फिल्म्स की नई फिल्म 'सैयारा' ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचाकर रख दिया है। इस फिल्म में डेब्यू एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा ने लोगों की आंखे नम कर दी हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की है। डायरेक्टर मोहित सूरी की यह इमोशनल लव स्टोरी लोगों के दिलों तक ऐसी पहुंची कि थिएटर में रोते-बिलखते दर्शकों तेजी से वीडियो वायरल हो रहे हैं।
हाल में एक लड़के का वायरल वीडियो सामने आया हैं। वीडियो में लड़का थिएटर में अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को किसी और लड़के के साथ देखकर शॉक्ड हो जाता है। सब चौंक तब जाते हैं, जब वह अपनी एक्स को देख इमोशनल हो पड़ता हैं और वह उसके पास जाकर गोद में सिर रखकर फूट-फूटकर रोने लगता है। लड़की भी चुपचाप उसे शांत कराती नजर आती है। इस इमोशनल सीन के पीछे फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘सैयारा’ चल रहा होता है। ऐसे में माहौल और भावुक हो नजर आता है। इस वीडियो को 40,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
इस वीडियो पर लोगों तेजी से अपनी राय कमेंट बॉक्स में दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे दिल को छू लेने वाला मोमेंट कहा है। वहीं दिल वाले इमोजी से सेक्शन भर दिया है। लेकिन कईयों ने इसे फेक कहा। कुछ यूजर्स ने इसे फिल्म का प्रमोशन बताया है। एक यूज़र ने लिखा – "कुछ भी… उस तीसरे लड़के का क्या होगा?" वहीं एक ने कहा – "ये लोग ऐसे ही प्रमोशन कर रहे हैं।"
बता दें कि सैयारा बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही हैं। रिलीज के छठे दिन मोहित सूरी के निर्देशन बनी सैयारा ने 6वें दिन 21 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुछ कलेक्शन 153 करोड़ हो गया है। वहीं अभी भी फिल्म के शोज हाउसफुल हैं। फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। आने वाले वीकेंड पर फिल्म को और फायदा हो सकता हैं।