Chunky Panday: 'कपूर और खान की दुनिया में पांडे आउट ऑफ सिलेबस...', अहान पांडे की सैयारा के हिट होने पर चंकी पांडे ने किया पोस्ट

Chunky Panday: चंकी पांडे इन दिनों अपने भतीजे अहान पांडे की सैयारा हिट होने के बाद से काफी खुश नजर आ रहे हैं। चंकी पांडे ने भतीजे की सक्सेस के बाद खुशी जाहिर करते हुए एक ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसे देख हर कोई शॉक्ड हैं।

अपडेटेड Jul 20, 2025 पर 1:19 PM

Chunky Panday: 90 के दशक में अपने चार्मिंग लुक से लोगों का दिल जीतने वाले चंकी पांडे एक बार फिर से फॉम में नजर आ रहे हैं। हाल में ही पांडे परिवार के एक लौते चिराग अहान पांडे परिवार को काफी गर्व महसूस कराया हैष अहान अपनी पहली फिल्म सैयारा से सुपरस्टार बन गए हैं। भतीजे की सक्सेस पर खुशी जाहिर करते हुए चंकी ने एक हैरान कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है।

ट्रेड एक्सपर्ट जोगिंदर टुटेजा ने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सैयारा से रिलेटेड एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अनन्या, चंकी और अहान पांडे की तस्वीर शेयर की और कौप्शन में लिखा 'कपूर और खानों की दुनिया में पांडे आउट ऑफ सिलेबस आ गए है। ये बात सच है मैं मजाक नहीं कर रहा।


जोगिंदर टुटेजा की इस पोस्ट को चंकी पांडे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-पोस्ट करके सबका ध्यान खींचा है। अपने भतीजे अहान पांडे के सक्सेस से एक्टर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। अब चंकी पांडे के इस एक्टिविटी से नेटीजंस भी पांडे परिवार को कपूर और खान परिवार से कंपेयर कर मजे ले रहे हैं। वहीं कई ने अहान को खान और कपूर से बेहतर बताया है।

यूजर्स ने जोगिंदर टुटेजा के सपोर्ट में कहा कि उन्होंने एकदम सही बात कही है कि ये पांडेज सिलेबस के बाहर से आ गए है। एक यूजर ने कहा, 'वैसे मुझे अनन्या पांडे खास पसंद नहीं हैं, लेकिन वो अपने जेनरेशन की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक बन चुकी हैं। अहान को मैंने कई बार उनकी बहन अलाना के व्लॉग में देखा था। लेकिन उनका फिल्मों में आना सच में आउट ऑफ सिलेबस है।

Cinema Ka Flashback: हिंदी सिनेमा की पहली म्यूजिकल फिल्म, 71 गाने होने के चलते गिनीज बुक में दर्ज हुआ था नाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।