Get App

Saiyaara: सैयारा कपल पैप के कैमरे में हुआ कैद, अनीत पड्डा को प्रोटेक्ट करते दिखे अहान पांडे

Saiyaara: सैयारा के सितारे अहान पांडे और अनीत पड्डा हाल में ही मोहित सूरी के घर पर एक साथ पहुंचे। दोनों को साथ में पैप ने स्पॉट किया। वहीं स्टार्स कपल के अफेयर रूमर्ड फिर से तेज हो गए हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 01, 2025 पर 4:25 PM
Saiyaara: सैयारा कपल पैप के कैमरे में हुआ कैद, अनीत पड्डा को प्रोटेक्ट करते दिखे अहान पांडे
सैयारा कपल पैप के कैमरे में हुआ कैद

Saiyaara: सैयारा के स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा को रविवार शाम निर्देशक मोहित सूरी के घर एक साथ पहुंचे। दोनों को पैप ने अपने कैमरे में कैच किया। अहान सबसे पहले कार से बाहर निकले। उन्होंने सफ़ेद रंग का एक कैज़ुअल लुक अपनाया – लिनेन शर्ट और आरामदायक ट्राउज़र में वह काफी कूल लग रहे थे।

सायरा के कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा रविवार शाम को मोहित सूरी के घर एक स्पॉट हुए थे। अहान सबसे पहले कार से बाहर निकले। फिर पीछे से अनीत पड्डा निकली। अहान ने कैज़ुअल लुक लिनन शर्ट और आरामदायक ट्राउजर कैरी किया था। वहीं अनीत पड्डा बाद में गाड़ी से निकलीं। उन्होंने ब्लैक स्ट्रीप टॉप और ट्राउजर कैरी किया था।

एक और वायरल हो रही क्लिप में, अहान यह सुनिश्चित करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अनीत आराम से पीछे की सीट पर बैठ जाए। उसके बाद ही वह आगे की सीट पर बैठेंगे। यह प्यारा सा गैश्चर हर किसी की नज़रों में आ गया। फैंस ने तुरंत कमेंट्स की बाढ़ ला दी, उन्हें अनीत के लिए अहान को 'बेहद प्रोटेक्टिव' बताया और कहा कि उनके संस्कार काफी अच्छे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें