Ahaan Panday Instagram: सैयारा फेम अहान पांडे ने पहली बार में ही अपनी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। दरअसल अहान पांडे ने मोहित सूरी की फिल्म सैयारा से सुपरहिट डेब्यू किया है। वह साल 2025 के सबसे बड़ी फिल्मों में से एक देने वाले हीरो की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। चारों तरफ सैयारा फिल्म ही छाई हुई है। उनके साथ इस फिल्म में लीड रोल में अनीत पड्डा नजर आई हैं। इस बीच अहान पांडे के इंस्टाग्राम से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
सैयारा देखने के बाद सभी दर्शक इंस्टाग्राम पर अहान पांडे काफी खोज रहे थे, लेकिन एक्टर का कोई वैरिफाइड अकाउंट नहीं मिला। सब इसे ढूंढते ही रह गए। अब इस बीच अहान पांडे के प्राइवेट अकाउंट से जुड़ी जानकारी सामने आई है। अहान पांडे का प्राइवेट अकाउंट @panday.ahaan नाम से है।
इस अकाउंट से वह कुछ हीरोइनों, स्टारकिड और को-स्टार की हर एक्टविटी पर नजर रखते हैं। इस बारे में अहान पांडे ने अभी तक ये कंफर्म नहीं किया है कि ये अकाउंट उनका ही है, या फिर फेक है। लेकिन फैंस ये जरूर मान बैठे हैं कि यही अकाउंट अहान पांडे का हैं।
इंस्टाग्राम पर @panday.ahaan नाम की आईडी से कुछ स्टारकिड्स को फोलो किया जा रहा है। अगर सच में ये अकाउंट अहान का है तो वह अनन्या पांडे, अनीत पड्डा, खुशी कपूर, तारा सुतारिया, अलाया फर्नीचरवाला और आयशा जैसे कई स्टार्स को फोलो कर रहे हैं।
ये कोई पहली बार नहीं है कि जब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का इस तरह अननॉन अकाउंट सामने आया हो। इससे पहले जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी इस बात को मान चुकी हैं कि उनके भी दूसरे फेक अकाउंट हैं, जहां वह क्लोज फ्रेंड और फैमिली को फॉलो करते हैं और उनसे बातचीत कर रहते हैं।
इतना ही नहीं आलिया भट्ट भी इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि रणबीर कपूर बेशक सारी दुनिया के लिए इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया पर नहीं है। लेकिन उनका एक प्राइवेट अकाउंट हैं, जिससे सिर्फ फैमली दोस्त जुड़े हैं। अगर ऐसा ही अहान के साथ भी है तो इस अकाउंट पर 508 फॉलोअर्स और 206 पोस्ट्स किे गए हैं।
सैयारा ने बॉक्स ऑफिस दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये ज्यादा कमा चुकी है, जिससे यह 2025 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इसके गाने हो या अहान-अनीत की एक्टिंग दर्शकों को सबकुछ फैंस को खूब पसंद आ रहा है।