Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान गणेश चतुर्थी के त्योहार का भरपूर आनंद ले रहे हैं। भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए कई पंडालों में जा रहे हैं। अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन और अपने परिवार के गणपति विसर्जन में शामिल होने के बाद एक्टर को हाल ही में राजनेता आशीष शेलार के घर पर पूजा करते हुए देखा गया। उनके वहां पहुंचने पर फैंस बाहर जमा हो गए। आखिर में सलमान ने हाथ जोड़कर उनसे रास्ता खाली करने की गुजारिश की।
