Battle of Galwan Teaser: मौत से क्या डरना उसे तो आना ही है..., रिलीज हुआ सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान का टीजर

Battle of Galwan Teaser: सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज हो गया है। तो चलिए जानते हैं कैसा टीजर...

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 3:12 PM
Story continues below Advertisement
मौत से क्या डरना उसे तो आना ही है...बजरंगबली की जय...भारत माता की जय

Battle of Galwan Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर अपनी सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान का दमदार टीजर रिलीज कर दिया है। बता दें की यह सिर्फ एक बर्थडे रिवील नहीं है, बल्कि देश की सीमाओं पर डटे भारतीय जवानों और उनके अटूट साहस को समर्पित एक दिल से दिया गया ट्रिब्यूट है।

इस टीजर में सलमान खान अपने अब तक के सबसे दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां वह एक भारतीय सेना के अफसर की भूमिका में हैं। उनके चेहरे पर दिखती सख़्ती, गुस्सा और शांत लेकिन मजबूत अंदाज़ बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह देता है। खासतौर पर आख़िरी पलों में उनकी सीधी नज़र दर्शकों से जैसे बात करती है और एक गहरा असर छोड़ जाती है।

टीजर की सादगी भरी लेकिन ताकतवर झलक सीधे दिलो दिमाग पर असर छोड़ती हैं, जो ऊंचाई पर लड़ी जाने वाली जंग की मुश्किल ज़मीन और उसकी सच्ची हकीकत को साफ दिखाती हैं। टीजर को और असरदार बनाती हैं स्टेबिन बेन की आवाज, जो खामोशी को चीरते हुए भावनाओं और जल्दबाज़ी का एहसास कराती हैं। वहीं हिमेश रेशमिया का दमदार बैकग्राउंड स्कोर अपनी तेज़ और धड़कन बढ़ा देने वाली धुनों से विजुअल्स की सच्चाई को और भी गहराई देता है।


बैटल ऑफ गलवान सिर्फ एक वॉर फिल्म नहीं है, बल्कि यह टकराव की कीमत, सरहद पर डटे जवानों के साहस और इस सच्चाई की याद दिलाती है कि बहादुरी भले ही हमेशा अमर रहे, लेकिन असली जीत आखिरकार शांति में ही होती है।

अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी बैटल ऑफ गलवान बहादुरी, बलिदान और जज़्बे की एक सच्ची और बेबाक कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म को सलमा खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।