Bigg Boss 19: इस बार बदलने वाले हैं गेम के सारे नियम, ऐसे कंटेस्टेंट की वॉट लगाते नजर आएंगे 'बिग बॉस'

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों लाइम लाइट में हैं। शो एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। लेकिन शो के टेलिकास्ट होने से पहले ही एक खबर ने इसके फैंस और कंटेस्टेंट को चौंका दिया है।

अपडेटेड Jul 09, 2025 पर 12:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। पिछले कई कई सालों से ये शो फैंस का पसंदीदा बना हुआ है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी लोग शो के नया सीजन के लॉन्च होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। अब मेकर्स 'बिग बॉस' का 19वां सीजन लेकर टीवी और ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं।

इस बार शो को हिट कराने के लिए मेकर्स ने बड़ा और अनोखा प्लान तैयार कर लिया है। वे एड़ी चोटी का जोर अभी से लगा रहे हैं कि शो सुपरडुपर हिट हो जाए। अब तक बॉलीवुड से लेकर टीवी के कई बड़े स्टार्स को शो का ऑफर दिया जा चुका है। हाल ही में शो से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस बार फैंस को कुछ अलग और खास दिखने वाला है। मेकर्स ने शो के नियम को पूरी तरह से बदल दिया है। फैंस टॉप 6 प्रतियोगियों को 3 महीने बाद ही देख सकेंगे। फिर अगले 2 महीने शो में सीजन 18 के मंझे हुए खिलाड़ी घर में एंट्री दी जाने वाली है।


बता दें कि पुराने कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 19' के टॉप 6 खिलाड़ियों की का जीना हराम करते दिखने वाले हैं। मेकर्स चाहते हैं कि 3 महीने बाद शो को दोबारा से एक किक रिस्टार्ट मिले। दरअसल 'बिग बॉस 19' इस बार 5 महीने लंबा चलने वाला है। ये अब तक का सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाला सीजन होगा। मेकर्स पूरी जान लगा रहे हैं कि दर्शकों को हर हाल में एंटरटेन किया जा सके।

शो 'बिग बॉस 19' को सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर होस्त करते दिखने वाले हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक खुशी मुखर्जी, अपूर्वा मुखीजा, राम कपूर, आशीष विद्यार्थी जैसे कई कलाकारों को शो में शामिल होने के लिए ऑफर दिया गया है। 'बिग बॉस ओटीटी 4' भी जल्द स्ट्रीम करने की तैयारी चल रही है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ साथ टीवी पर भी टेलिकास्ट होगा।

पुलिस की गिरफ्त में Alia Bhatt की एक्स PA, वेदिका प्रकाश शेट्टी ने एक्ट्रेस के अकाउंट में कर डाला घोटाला

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।