Get App

Chand Dekh Lena: चांद देख लेना...., ईद के खास मौके पर रिलीज हुआ सलमान खान का नया गाना

Chand Dekh Lena: भाईजान का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज़ कर दिया गया है। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी 'मातृभूमि' में पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 3:14 PM
Chand Dekh Lena: चांद देख लेना...., ईद के खास मौके पर रिलीज हुआ सलमान खान का नया गाना
ईद के खास मौके पर रिलीज हुआ सलमान खान का नया गाना

Chand Dekh Lena: सलमान खान दर्शकों को पहली झलक से एक्साइटेड करने के बाद, अपने फैंस के लिए ईद का तोहफा लेकर आए हैं। सलमान खान फिल्म्स ने अब 'मातृभूमि मे वार रेस्ट इन पीस' से सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया पूरा गाना "चांद देख लेना" रिलीज कर दिया है। ​ईद के खास अवसर पर रिलीज हुआ यह गाना चांद के महत्व को बहुत खूबसूरती से दिखाता है, जो ईद और करवा चौथ दोनों का ही एक बड़ा हिस्सा है।

जहां ईद पर चांद का दिखना जश्न और मिलन का प्रतीक है, वहीं करवा चौथ पर यह प्यार, इंतज़ार और भरोसे को दिखाता है। "चांद देख लेना" इन दोनों परंपराओं को भावनाओं और उम्मीद के जरिए एक साथ पिरोता है। फिल्म के टाइटल ट्रैक "मातृभूमि" को लोगों ने खूब पसंद किया और इसे 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। फिर वेलेंटाइन डे पर "मैं हूं" गाना आया और अब इस नए गाने "चांद देख लेना" ने फिल्म की कहानी और इसके म्यूज़िक को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

हिमेश रेशमिया के संगीत से सजा यह गाना बॉलीवुड के पुराने और सच्चे प्यार की याद दिलाता है। यह गाना एक सैनिक की ड्यूटी और उसके रिश्तों के बीच के इमोशनल सफर को बहुत ही खूबसूरती से दिखाता है। वीडियो में चित्रांगदा सिंह का किरदार एक फौजी की पत्नी की हिम्मत और सब्र को दिखाता है, जो सरहद पर तैनात अपने पति (सलमान खान) का घर लौटने का इंतज़ार करती हैं। यह गाना उन परिवारों की ताकत को सलाम करता है जो देश की रक्षा करने वालों के पीछे चट्टान बनकर खड़े रहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें