भाईजान की अगली धमाकेदार फिल्म का खुलासा, जानिए कब होगी रिलीज

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी अगली बड़ी फिल्म में धमाका करने जा रहे हैं। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही है और अप्रैल 2026 से शूटिंग शुरू होगी। फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने की योजना है। इसमें पैन-इंडिया स्टारकास्ट और बड़े बजट का ग्रैंड एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 2:04 PM
Story continues below Advertisement
सलमान और वामशी की यह जोड़ी पहली बार साथ काम कर रही है

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपनी अगली एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसे मशहूर डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली निर्देशित करेंगे। यह फिल्म बड़े स्तर पर तैयार की जा रही है, जिसमें दमदार एक्शन और शानदार कहानी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है, जबकि मेकर्स इसे ईद 2027 पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

सलमान और वामशी की यह जोड़ी पहली बार साथ काम कर रही है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। माना जा रहा है कि यह फिल्म पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज होगी और इसमें कई बड़े कलाकार भी नजर आ सकते हैं, जिससे इसका क्रेज और बढ़ने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया पर किया खुलासा


सलमान खान ने डायरेक्टर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “दिल, दिमाग, जिगर से… इस अप्रैल से।” इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

तेलुगु सिनेमा में भी कर चुके हैं डेब्यू

सलमान खान ने साल 2022 में Godfather फिल्म में कैमियो कर तेलुगु इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में चिरंजीवी और नयनतारा भी नजर आए थे।

डायरेक्टर वामशी का शानदार रिकॉर्ड

वामशी पैडिपल्ली इससे पहले प्रभास, जूनियर एनटीआर, महेश बाबू और राम चरण जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर चुके हैं। उनकी फिल्म महाऋशी को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

मातृभूमि’ फिल्म की भी तैयारी

इसी बीच सलमान खान की फिल्म Maatrubhumi: May War Rest in Peace भी चर्चा में है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हो सकती है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इसकी डेट आगे बढ़ने की भी बात कही जा रही है। इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Drishyam Spanish Remake: भारत के बाद स्पेन में छाएगी ‘दृश्यम’, शूटिंग को लेकर नई खबर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।